फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Aizawl Fc beat gokulam by 3-2 in I-leauge

I-Leauge: आइजोल, चेन्नई सिटी की धमाकेदार जीत, गोकुलम, लाजोंग को दी करारी मात

Sat, 29 Dec 2018 09:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 29 Dec 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Aizawl Fc beat gokulam by 3-2 in I-leauge
i leauge

पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी ने शनिवार को आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में गोकुलम केरल एफसी को 3-2 से शिकस्त दी। अंशुमन कोरमा ने 51वें मिनट में मेजबान टीम के लिये पहला गोल किया। इसके बाद मापुइया और रोचर जेला ने क्रमश: 63वें और 70वें मिनट में दो और गोल दागे। 

विज्ञापन


गोकुलम ने अतिरिक्त समय में वापसी की। जोएल संडे ने इंजुरी समय के अंतिम दो मिनट में दो गोल किये, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आइजोल के 10 मैचों में नौ अंक हैं जिससे वह लीग तालिका में नौंवे स्थान पर है। वहीं, गोकुलम के इतने ही मैचों में 10 अंक हैं जिससे वह आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मुकाबले में चेन्नई सिटी ने शिलॉन्ग लाजोंग को 6-1 से करारी शिकस्त दी। चेन्नई की तरफ से नेसटर गोरडिलो ने 12वें और 70वें मिनट में गोल किया, जबकि रोबर्टो इसलावा ने 38वें मिनट और पेडरो मनजी ने 49वें, 78वें और 80वें मिनट में पेनल्टी गोल किया। वहीं, लाजोंग की तरफ से सैमुएल लमुआपुनिया ने 53वें मिनट में गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed