फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Afghanistan Taliban Clash FIFA Working With FIFPro To Help Evacuate Afghan Footballers

अफगानिस्तान: अफगानी फुटबॉलरों को देश से बाहर निकालेंगे फीफप्रो और फीफा, कहा- वहां उनकी जान को खतरा

Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
सार

विश्व फुटबॉल संस्था फीफा और खिलाड़ियों की यूनियन फीफप्रो मिलकर उन पुरूष और महिला फुटबॉलरों को अफगानिस्तान से निकालेंगे जो वहां से निकलने के इच्छुक हैं। 

विज्ञापन
Afghanistan Taliban Clash FIFA Working With FIFPro To Help Evacuate Afghan Footballers
फीफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में जारी सत्ता संघर्ष के बीच वहां खेलों और खिलाड़ियों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बरकरार है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान को अपने कब्जे में लेने के बाद खिलाड़ी अपने और परिवार की जान को लेकर चिंतित हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसे देखते हुए विश्व फुटबॉल संस्था फीफा और खिलाड़ियों की यूनियन फीफप्रो मिलकर उन पुरूष और महिला फुटबॉलरों को अफगानिस्तान से निकालेंगे जो वहां से निकलने के इच्छुक हैं। 

विज्ञापन


फीफा के सेक्रटेरी जनरल फातमा सामोरा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम फीफप्रो के साथ मिलकर काम करेंगे। फातमा ने कहा कि हमने पहले भी ऐसा किया और फिर से कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले फीफप्रो ने ट्वीटर पर कहा, 'हम सरकार के साथ मिलकर एक निकासी योजना पर कार्य कर रहें है और उन खिलाड़ियों को निकालेंगे जिन्हें जान का जोखिम है। इस बचाव कार्य में यह भी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक लोगों को बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को खिलाड़ियों की संस्था ने उस युवा फुटबॉलर जाकी अनवरी को श्रद्धांजलि दी, जिसकी पिछले हफ्ते काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी प्लेन मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed