{"_id":"614c74208ebc3efb95209d52","slug":"afc-womens-asian-cup-india-2022-venues-successfully-inspected-by-afc-delegates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एशियाई कप 2022: भारत करेगा मेजबानी, एएफसी ने स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का किया मुआयना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला एशियाई कप 2022: भारत करेगा मेजबानी, एएफसी ने स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का किया मुआयना
Thu, 23 Sep 2021 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
डीवाई पाटिल स्टेडियम
- फोटो : social media
अगले साल भारत में महिला एशियाई कप का आयोजन होना है। इसके लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मैचों की मेजबानी करने वाले तीन स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का मुआयना किया। एएफसी ने 2022 चरण के टूर्नामेंट के लिए जिन तीन स्टेडियम और उनसे जुड़ी सुविधाओं का दौरा किया, उनमें नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में मुंबई फुटबॉल एरीना-अंधेरी खेल परिसर और पुणे के बालेवाड़ी में शिवर छत्रपति खेल परिसर शामिल हैं। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने टूर्नामेंट के लिए खारघर और पुणे में नई ट्रेनिंग सुविधाओं की प्रगति भी देखी और संबंधित अधिकारियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इनका काम पूरा होने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी
बता दें कि एएफसी ने 16 से 21 सितंबर तक इन स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का मुआयना किय। एशिया में फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था के एएफसी ने मुआयना करने के बाद सभी सुविधाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। एएफसी दल के साथ भारत 2022 स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य भी थे। टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी। पहली बार इस प्रतियोगिता में इतनी टीमें शिरकत करेंगी, जो 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफिकेशन के अंतिम चरण का काम भी करेगा। एशियाई कप के क्वालीफायर चल रहे हैं और टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन