{"_id":"5db485c78ebc3e01802ec207","slug":"afc-recognises-indian-super-league-as-india-s-top-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग को मिला भारत की शीर्ष लीग का दर्जा, 2019-20 सत्र में मिल जाएगी मान्यता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग को मिला भारत की शीर्ष लीग का दर्जा, 2019-20 सत्र में मिल जाएगी मान्यता
Sun, 27 Oct 2019 06:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Oct 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru FC
एशियाई फुटबॉल संघ (एएफसी) ने इंडियन सुपर लीग को देश के शीर्ष टूर्नामेंट के तौर पर मान्यता दे दी जबकि एआईएफएफ से सिफारिश की कि 2020-21 सीजन के अंत तक दो आई लीग क्लबों के आईएसएल में प्रवेश का रास्ता निकाले। शनिवार को एएफसी की कार्यकारी समिति ने वियतनाम में बैठक के दौरान अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के देश के लिए प्रस्तावित खाके को मंजूरी दी।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल के खाके पर विज्ञप्ति के अनुसार एएफसी ने कहा, ‘2019-20 सत्र में आईएसएल भारतीय फुटबॉल में शीर्ष लीग प्रतियोगिता का दर्जा हासिल कर लेगी।’
शीर्ष महाद्वीपीय संस्था जीतने वाले आईएसएल क्लब को एएफसी चैंपियंस लीग प्ले ऑफ में भारत का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देगी और आई लीग विजेता को एएफसी कप प्ले ऑफ में खेलने का मौका मिलेगा। एएफसी ने 14 अक्टूबर को आईएसएल और आई लीग दोनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी जिसमें एआईएफएफ और आईएमजी-रिलायंस भी मौजूद थे।
विज्ञापन