{"_id":"5c328671bdec2256a7706069","slug":"afc-asian-cup-2019-sunil-chhetri-goes-past-lionel-messi-as-india-record-historic-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने तोड़ा लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड, 66वां गोल दागते ही पछाड़ा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने तोड़ा लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड, 66वां गोल दागते ही पछाड़ा
Mon, 07 Jan 2019 04:21 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दूसरा एशियन कप और 105वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 34 वर्षीय छेत्री ने सर्वाधिक गोल करने के मामले में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोन मेसी को भी पीछे छोड़ दिया। एएफसी एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 4-1 से रौंदा।
विज्ञापन
मैच में दो गोल मारते ही छेत्री के 67 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। मेसी के 128 मैचों में 65 गोल हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड पुर्तगाल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं।
विज्ञापन
एशियन कप में बने भारत के सफल खिलाड़ी
इसके साथ छेत्री एशियन कप में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। छेत्री के चार गोल हो गए हैं। उन्होंने इंद्र सिंह (02) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1964 में दो गोल किए थे। तब भारतीय टीम उपविजेता रही थी।
विज्ञापन