फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   afc asian cup 2019 india vs bahrain match live updates at sharjah

भारत का सपना टूटा, बहरीन से हारकर एएफसी एशियन कप से बाहर

Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
afc asian cup 2019 india vs bahrain match live updates at sharjah
भारत बनाम बहरीन

भारत का सोमवार को एएफसी एशियन कप 2019 के राउंड-16 में पहुंचने का सपना टूट गया। दरअसल, शारजाह स्टेडियम में खेले गए गए 'करो या मरो' मुकाबले में भारत को बहरीन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। बहरीन की तरफ से खेल के आखिरी लम्हों (90+1) में निर्णायक गोल जमाल रशीद ने किया और भारतीय टीम को एशियन कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही बहरीन चार अंक हासिल करके राउंड-16 में पहुंच गई है। थाईलैंड के खिलाफ शानदार आगाज करने वाले भारतीय टीम की शुरुआत बेशक शानदार रही, लेकिन अपने दोनों मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्रुप ए में यूएई पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर, जबकि बहरीन और थाईलैंज 4-4 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, भारतीय टीम 3 अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर रही। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले, जिसमें 1 में जीत, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरित रहा। खेल के शुरुआत से ही बहरीन, भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही है। वह लगातार आक्रमण कर रही थी, लेकिन पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। 

वहीं, खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ टक्कर देखने को मिली। दोनों के पास कई मौके भी आए, लेकिन टीमें सही समय में उसे भुना नहीं सकी। मगर इंजरी टाइम (90+1) में बहरीन ने पेनल्टी पर शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बहरीन की तरफ से यह निर्णायक गोल जमाल रशीद ने किया। 

सबसे खास बात है कि शारजाह स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारतीय फुटबॉल टीम के लिए स्वर्णिम वर्षों (1951 से 64 तक) के बाद सबसे अहम था, जिसमें करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के देश के लिए सबसे ज्यादा 107 मैच खेले और उनके रिकॉर्ड की बराबरी तो की लेकिन मैच में जीत नहीं दिला सके।

बता दें कि भारत ने बहरीन से अभी तक आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और वो भी अक्टूबर 1979 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 2-0 से मिली जीत है। इसमें शब्बीर अली ने दोनों गोल दागे थे। बहरीन ने छह मौकों पर जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

लाइव अपडेट्सः

90+1 मिनटः ...और ये गोल!
बहरीन की तरफ से जमाल रशीद ने पेनल्टी पर शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।





85 मिनटः शानदार बचाव। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने यूसुफ के हेडर का शानदार बचाव किया।

80 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में महज 10 मिनट का समय बचा है। दोनों ही टीमें अभी तक गोल नहीं कर सकी है। पहले हाफ का खेल भी गोलरहित रहा था और दूसरे हाफ में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

79 मिनटः भारतीय टीम में बदलाव किया गया। हलीचरण की जगह अनिरुद्ध थापा को मैदान पर बुलाया गया है।

-66 मिनटः भारत के पास शानदार मौका था, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिली।

-64 मिनटः बहरीन के खिलाड़ी हमद अल शमसन को येलो कार्ड दिखाया गया।

55 मिनटः बहरीन ने अपने टीम में बदलाव किया है। अली मदन की जगह मोहम्म्द जसमीन को मैदान पर भेजा गया है।

-46 मिनटः भारतीय टीम में बदलाव किया गया। आशिक की जगह जेजे को मैदान पर भेजा गया है।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है।

-हाफ टाइमः स्कोर- भारत 0: बहरीन 0




45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, 2 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

-40 मिनटः
पहले हाफ का खेल खत्म होने के कगार पर है, लेकिन अभी तक दोनों टीमें गोल में नाकाम रही है। लगता है कि पहला हाफ गोलरहित पर ही खत्म होगा।

30 मिनटः दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है।

-27 मिनटः भारतीय टीम के पास शानदार मौका था, लेकिन बहरीन के खिलाड़ी ने इसे नाकामयाब कर दिया।

-15 मिनटः भारत-बहरीन के बीच 15 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। हालांकि, अभी तक के मुकाबले में बहरीन की टीम लगातार भारतीय टीम पर आक्रमण कर रही है।

8 मिनटः बहरीन, भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही है।

-6 मिनटः बाल-बाल बची भारतीय टीम। बहरीन के पास गोल करने क शानदार मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

-4 मिनटः भारतीय टीम में बदलाव किया गया। चोट लगने के चलते मोहम्मद अनस की जगह रंजन सिंह को मैदान पर लाया गया है।

-पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है।




-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।

-दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-


-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed