{"_id":"940782b7c2aaaadf06ffc82aad93175f","slug":"adiadas-reveals-fifa-world-cup-football-s-brazuca","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप की फुटबॉल से हटा पर्दा, नाम ब्राजुका!","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वर्ल्ड कप की फुटबॉल से हटा पर्दा, नाम ब्राजुका!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप की आधिकारिक प्रायोजक एडीडास ने लंबे ट्रायल के बाद अगले साल ब्राजील में होने वाले इस महाकुंभ में इस्तेमाल होने वाली फुटबॉल के रहस्य से पर्दा हटा दिया है।
विज्ञापन
चार साल बाद होने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ के लिए एडीडास ने नए तरह की फुटबॉल ब्राजुका बनाया है। और इस फुटबॉल को तैयार करने में ढाई साल का समय लगा है।
खेल उत्पाद बनाने वाली इस प्रतिष्ठित कंपनी ने आज ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में ब्राजुका का अनावरण किया। ब्राजुका का स्थानीय भाषा में अर्थ है राष्ट्रीय गौरव।
विज्ञापन
फुटबॉल वर्ल्ड कप दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट है और एक महीने चलने वाला यह टूर्नामेंट अगले साल जून में खेला जाएगा। 2010 में दुनिया की लगभग दुनिया की आधी आबादी ने फुटबॉल के इस महाकुंभ को देखा था।
विज्ञापन
ब्राजुका को नया लुक दिया गया है। इस बेहद खूबसूरत दिख रहे फुटबॉल में नीला, संतरी और हरे रंगों का समायोजन किया गया है। इन तीनों रंग का ब्रेसलेट ब्राजील में बहुत लोकप्रिय है।
2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप फुटबॉल में जाबुलानी का प्रयोग किया गया था। हालांकि इस बॉल की खासी आलोचना भी हुई थी।
पिछली बार की आलोचना के बाद एडीडास ने इस बार खासी सावधानी बरती और लंबे रिसर्च के बाद इसे पेश्ा किया। खास बात यह रही कि फुटबॉल को दुनिया के सामने लाने से पहले सुपर स्टार लियोनेल मेसी और कई स्टार फुटबॉलरों से इसका सफल प्रयोग भी कराया।