विश्व कप क्वालिफायर शिविर के लिए 35 संभावित फुटबॉलर घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी मिडफील्डर हालीचरण नरजारी को 2022 विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर की तैयारियाें के लिए लगाए जाने वाले शिविर के लिए चुना गया है। कोच इगोर स्टीमेच ने 20 से गोवा में शुरू होने वाले शिविर के लिए 35 संभावित घोषित किए हैं। खिलाड़ी 19 अगस्त को गोवा में एकत्र होंगे।
संभावित खिलाड़ी
गोलरक्षक : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह , विशाल कैथ।
रक्षापंक्ति : राहुल भीके, नीशू कुमार, प्रीतम कोटल, अनस इदाथोदिका, संदेश झींगन, अनवर अली (जू.), नरेंद्र गहलोत, सार्थक गोलुई, आदिल खान, सलाम रंजन सिंह, शुभाशीष बोस, जेरी ललरिनजुआला, मंदर राव देसाई।
मध्यपंक्ति: निखिल पुजारी, उदांत सिंह, अनिरुद्ध थापा, रेनीर फर्नांडीज, विनित राय, सहल अब्दुल समद, अमरजीत सिंह, प्रणय हलदर, रॉउलिन बोर्जेस, ब्रेंडन फर्नांडीज, लालीअनजुअला चांगटे, हालीचरण नरजारी, आशिक कुर्नियान।
अग्रिम पंक्ति : बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जॉबी जस्टिन, फारूख चौधरी, मनवीर सिंह।