फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   22 wounded in violence at Mexican football match, match called off after fans clash at stadium

विवाद: मैक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, कम से कम 22 घायल, मुकाबले को तत्काल रोका गया

Sun, 06 Mar 2022 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Mar 2022 11:23 AM IST
सार

क्लोसूरा फुटबॉल टूर्नामेंट के इस मैच के दौरान 63वें मिनट में दोनों टीमों के फैंस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने दर्शकों को बाहर निकलने के लिए दरवाजे खोल दिए।

विज्ञापन
22 wounded in violence at Mexican football match, match called off after fans clash at stadium
फुटबॉल मैच में हिंसक झड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको में एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों के बीच झड़प हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। यह घटना क्वेरेतारो और एटलस के बीच ला कोरेगिडोरा स्टेडियम में हुए मैच के दौरान की है। बाद में इस मुकाबले को भी रोक दिया गया। 
विज्ञापन


क्लोसूरा फुटबॉल टूर्नामेंट के इस मैच के दौरान 63वें मिनट में दोनों टीमों के फैंस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने दर्शकों को बाहर निकलने के लिए दरवाजे खोल दिए। हालांकि, कुछ दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे और उनके बीच हिंसक झड़प होती रही। इसके बाद आयोजकों ने मैच को रोक दिया और खिलाड़ियों को लॉकर रूम में भेज दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद दर्शकों के बीच हाथापाई भी हुई। दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे भी चले। इस दौरान दर्शकों ने वीडियो एसिस्टेंट रेफरल डिवाइस को भी तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। क्वेरेतारो राज्य के सिविल प्रोटेक्शन यूनिट के एक सदस्य ने कहा कि किसी के मौत की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की स्थिति गंभीर है। मैच को तत्कार रोक दिया गया। मैक्सिको लीगा के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट ने घटना की निंदा की और कहा कि स्टेडियम में सिक्योरिटी में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी। खिलाड़ी और दर्शकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।


एटलस क्लब ने भी अथॉरिटी और लीग के आयोजकों से मामले की जांच करने की मांग की है। क्वेरेतारो के गवर्नर मारूसियो कूरी ने कहा कि क्लब के मालिक और संस्थानों को इस घटना पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed