फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2022 FIFA World Cup Qualifier between India vs Afghanistan

छेत्री की टीम इंडिया को हर हाल में चाहिए जीत, विश्व कप क्वालिफायर में आज अफगानिस्तान से मुकाबला

Thu, 14 Nov 2019 08:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Nov 2019 08:41 AM IST
सार

  • विश्व कप क्वालिफायर में आज अफगानिस्तान से होगा भारतीय फुटबॉल टीम का सामना
  • सिर्फ जीत से ही भारत की तीसरे दौर में जगह बनाने की उम्मीदें रहेंगी कायम 
  • 08 मैच दोनों टीमों ने अब तक खेले हैं जिसमें से भारत ने छह और बांग्लादेश ने एक जीता है। एक मैच ड्रॉ रहा है 
  • 06 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2013 सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में खेलीं थीं जिसमें अफगानिस्तान ने भारत को 2-0 से हराया था
  • मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
2022 FIFA World Cup Qualifier between India vs Afghanistan
भारतीय फुटबॉल - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम की निगाहें गुरुवार को दुबई में कड़ाके की ठंड में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अहम क्वालीफाइंग मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने पर लगी होंगी। भारत ने अभी तक अपने अभियान में जीत हासिल नहीं की है और उनके पास अगले दौर की संभावना बनाए रखने के लिए जीत हासिल करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन


भारत ने क्वालीफायर के दूसरे दौर का अभियान अपने से ऊंची रैंकिंग की ओमान के खिलाफ मिली 1-2 की हार से शुरू किया, इसके बाद उसने दोहा में सितंबर में एशियाई चैम्पियन कतर से गोलरहित ड्रा खेला। पहले दो मैचों में दिखाए गए प्रदर्शन से तीसरे दौर में जगह बनाने की संभावनाए बनीं, लेकिन 15 अक्तूबर को कोलकाता में पड़ोसी देश बांग्लादेश से 1-1 के ड्रा ने इसे कम कर दिया।
विज्ञापन


आदिल खान ने 88वें मिनट में किए गए हेडर गोल से यह ड्रा हासिल किया, वरना साल्ट लेक स्टेडियम में उन्हें बुरी तरह निराश होना पड़ता। टीम ग्रुप ई तालिका में तीन मैचों में दो अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। पांच टीमों के ग्रुप में उप विजेता के भी तीसरे दौर में पहुंचना तय नहीं है इसलिए भारतीय टीम के अफगानिस्तान के खिलाफ हार से संभावनाए खत्म ही हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच नहीं गंवाना चाहता है भारत

अफगानिस्तान की टीम फीफा रैंकिंग में 149वें स्थान पर काबिज है जबकि भारत 106वें स्थान पर बना हुआ है। ग्रुप में अफगानी टीम एक जीत और दो हार से तीसरे स्थान पर है। भारतीय कोच इगोर स्टिमक अपनी टीम की स्थिति से भली भांति वाकिफ हैं और वह किसी भी हालत में इस मैच को गंवाना नहीं चाहते। क्रोएशियाई कोच ने कहा, ‘हमें इस मौके को हथियाकर मैच में जीत हासिल करनी ही होगी। इसके लिए सिर्फ हमारा प्रदर्शन ही अहम होगा।’

अफगानिस्तानी टीम ने दुशान्बे को अपना घरेलू स्थल चुना है और यह मैच कड़ाके की ठंड में कृत्रिम टर्फ पर खेला जाएगा। इससे स्टिमक की परेशानियां बढ़ गई हैं क्योंकि खिलाड़ी इन परिस्थितियों में खेलने के आदी नहीं हैं। स्टिमक ने कहा, ‘यहां बहुत ठंडा है और यहां तापमान शून्य के करीब तक भी जा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘साथ ही, मैच कृत्रिम टर्फ पर खेला जाएगा जिस पर हमारे खिलाड़ी खेलने के आदी नहीं हैं। अफगानिस्तान ने मुश्किलें पैदा करने के लिए इस स्थल को चुना है और हमारे लिये इससे पार पाना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा।’

मौके का फायदा उठाना होगा

करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को मिले मौकों का फायदा उठाना होगा जो वे बांग्लादेश के खिलाफ नहीं कर सके थे। भारत को तब करारा झटका लगा जब सेंट्रल डिफेंडर अनस इडाथेाडिका को मां के निधन के कारण दुबई से स्वदेश लौटना पड़ा, जहां टीम दुशान्बे जाने के लिए रास्ते में रूकी थी। टीम को अपने अहम मिडफील्डर रॉलिन बोर्जेस की भी कमी खलेगी जो चोट से उबर रहे हैं।

भारत का पलड़ा भारी

इतिहास को देखें तो भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकार्ड अच्छा रहा है। दोनों टीमें आठ बार एक दूसरे के आमने सामने हुई हैं जिसमें से छह बार भारत विजेता रहा है। एक मैच ड्रा रहा जबकि एक में भारत को हार मिली। पिछली बार दोनों टीमें एक दूसरे से 2013 सैफ चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलीं थीं जिसमें अफगानिस्तान ने 2-0 से जीत हासिल की थी।

अफगानिस्तान ने ग्रुप के पिछले मैच में बांग्लादेश को 1-0 से हराया था। हालांकि उसे हालांकि ओमान से 0-3 और कतर से 0-6 से करारी हार का मुंह देखना पड़ा। उनका सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी हारून आमिरी भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए जाना पहचाना है क्योंकि वह एफसी गोवा के लिए शुरूआती 2014 इंडियन सुपर लीग में खेला था और इस सत्र में आई लीग टीम गोकुलम केरला एफसी से जुड़ा है। आमिरी 48 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है

गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम, प्रीतम कोटल, नीशू कुमार, राहुल भेके, नरेंदर, आदिल खान, सार्थक गोलुई, सुभाशीष बोस, मंदर राव देसाई, उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, सेईमिनलेन डोंगेल, रेनियर फर्नांडिज, विनीत राय, सहल अब्दुल समद, प्रणय हलदर, अनिरूद्ध थापा, लालियानजुआला चांगते, ब्रैंडन फर्नांडिज, आशिके करूनियान, सुनील छेत्री, मनवीर सिंह और फारूख चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed