{"_id":"5c2d57b1bdec2256d4376529","slug":"2019-afc-asian-cup-its-not-easy-to-beat-india-says-bharat-chhetri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान छेत्री की हुंकार, बोले- अब हमें हराना आसान नहीं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान छेत्री की हुंकार, बोले- अब हमें हराना आसान नहीं
Thu, 03 Jan 2019 06:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि हाल में चीन और ओमान से खेले गए ड्रॉ को देखते हुए शनिवार से शुरू होने वाले एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। एशियाई कप पांच जनवरी से एक फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात के चार शहरों में खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत को ग्रुप ए में थाईलैंड, बहरीन और मेजबान यूएई के साथ रखा गया है। टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। एशिया में 15वीं रैंकिंग पर काबिज भारत ने एशिया कप की तैयारियों के अंतर्गत तीन बेहतरीन टीमों चीन, ओमान और जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले खेले। स्टीफन कोंस्टेनटाइन की टीम ने चीन और ओमान से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि जॉर्डन से 1-2 से हार गई।
विज्ञापन
छेत्री ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जो टीमें हमसे भिड़ेंगी, उनके लिए हमारा सामना करना आसान नहीं होगा। हमारी टीम ऐसी है जो हारने से चिढ़ती है। हमने हाल के दिनों में इसे साबित भी किया है। हम योजना के अनुसार काम कर रहे हैं। हम सभी अभी काफी रोमांचित और उत्साहित हैं। मेरे और गुरप्रीत सिंह संधू के अलावा अन्य सभी के लिए यह पहली बार का अनुभव है। हर कोई एशियाई कप में खेलने का यह मौका हासिल करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Trending Videos
2011 में खेल चुके हैं
34 वर्षीय छेत्री उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जो दोहा में 2011 चरण में खेली थी। इसमें टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और बहरीन के खिलाफ अपने सभी ग्रुप मैच हार गई थी। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी 2011 में टीम में थे लेकिन वे कोई मैच नहीं खेले थे।
पूरा ध्यान पहले मुकाबले पर
छेत्री ने कहा कि टीम अभी सिर्फ थाईलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले पर ध्यान लगाए है। इसके अलावा किसी अन्य चीज के बारे में नहीं सोच रही है। हां, हमें संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के खिलाफ भी मैच खेलने हैं लेकिन हम उनके बारे में तभी सोचेंगे जब हम उनसे खेलेंगे। इस समय हम जानते हैं कि थाईलैंड की टीम काफी मुश्किल प्रतिद्वंद्वी होगी। हम सिर्फ उन्हीं पर ध्यान लगाए हैं।
करेंगे भूटिया के रिकॉर्ड की बराबरी
छेत्री एशियाई कप के दौरान भारत की ओर से मैच खेलने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। वह अभी तक 104 मैच खेल चुके हैं और भूटिया के 107 मैच के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन दूर हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते। रिकॉर्ड अपने नाम कर अच्छा महसूस होता है। पर मैं इसे ध्यान में नहीं रखता। दस सेकंड के बाद मैं इसे भूल जाऊंगा। मैं किसी भी रिकॉर्ड का पीछा करने का कोई दबाव नहीं लेता। मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलूंगा या 60 से ज्यादा गोल करूंगा। मैं हमेशा बाईचुंग भाई का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। वैसे बताईए कौन उनका मुरीद नहीं है? मैंने उनसे इतनी सारी चीजें सीखी हैं।