भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान छेत्री की हुंकार, बोले- अब हमें हराना आसान नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि हाल में चीन और ओमान से खेले गए ड्रॉ को देखते हुए शनिवार से शुरू होने वाले एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। एशियाई कप पांच जनवरी से एक फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात के चार शहरों में खेला जाएगा।
भारत को ग्रुप ए में थाईलैंड, बहरीन और मेजबान यूएई के साथ रखा गया है। टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। एशिया में 15वीं रैंकिंग पर काबिज भारत ने एशिया कप की तैयारियों के अंतर्गत तीन बेहतरीन टीमों चीन, ओमान और जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले खेले। स्टीफन कोंस्टेनटाइन की टीम ने चीन और ओमान से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि जॉर्डन से 1-2 से हार गई।
छेत्री ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जो टीमें हमसे भिड़ेंगी, उनके लिए हमारा सामना करना आसान नहीं होगा। हमारी टीम ऐसी है जो हारने से चिढ़ती है। हमने हाल के दिनों में इसे साबित भी किया है। हम योजना के अनुसार काम कर रहे हैं। हम सभी अभी काफी रोमांचित और उत्साहित हैं। मेरे और गुरप्रीत सिंह संधू के अलावा अन्य सभी के लिए यह पहली बार का अनुभव है। हर कोई एशियाई कप में खेलने का यह मौका हासिल करने के लिए तैयार है।
2011 में खेल चुके हैं
34 वर्षीय छेत्री उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जो दोहा में 2011 चरण में खेली थी। इसमें टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और बहरीन के खिलाफ अपने सभी ग्रुप मैच हार गई थी। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी 2011 में टीम में थे लेकिन वे कोई मैच नहीं खेले थे।