फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football france vs australia Live Blogs

FIFA WC 2018: फ्रांस ने जीत से किया सफर का आगाज, कांटे के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दी 2-1 से मात

Sat, 16 Jun 2018 06:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football france vs australia Live Blogs

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में शनिवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में फ्रांस ने अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की। ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए इस टीम ने विपक्षियों के सामने अपने इरादे जाहिर कर दिए। फ्रांस की मजबूत युवा टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया ने गजब का दम दिखाया, लेकिन अंतिम 10 मिनट में पॉल पोग्बा के एक अद्भुत गोल ने उसे मैच से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने भरपूर आक्रमण किए, लेकिन कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया। गोलरहित पहले हाफ के बाद दर्शकों को दूसरे हाफ में बेहद तेज खेल देखने को मिला। 56वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए ग्रीजमैन ने फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


हालांकि फ्रांस के फैंस उस वक्त मायूस हो गए, जब चंद मिनट बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी मिली एक पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 79वें मिनट तक मुकाबला बराबरी पर था। दोनों ही टीमें गोल करने की लिए पूरी ताकत से जुटी हुई थी तभी मैच के 81वें मिनट में स्टार स्ट्राइकर पॉल पोग्बा ने फ्रांस के लिए निर्णायक गोल मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड में पढ़िए लाइव कमेंट्री और देखिए VIDEO

यहां पढ़ें लाइव कमेंट्री

2018 FIFA World Cup FIFA Football france vs australia Live Blogs
greizman
फाइनल स्कोर: फ्रांस- 2, ऑस्ट्रेलिया- 1

फ्रांस ने यह मुकाबला 2-1 से जीता। 

 

5 मिनट का अतिरिक्त समय: ऑस्ट्रेलिया स्कोर बराबर करने के लिए पूरी कोशिश करता हुआ। फ्रांस सिर्फ समय बिताने की कोशिश करती हुई।

81 मिनट : फ्रांस की ओर से स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा का अद्भुत गोल। युवा खिलाड़ी म्बाप्पे के शानदार वन टच पास के चलते पोग्बा के पास शूट लेने का सुनहरा मौका था। बॉल क्रॉसबार से टकराकर गोललाईन से टकराकर वापस लौट गई। रिप्ले में साफ नजर आया कि यह एक भाग्यशाली गोल था।
   
79 मिनट: दोनों ही टीमें गोल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं।

61 मिनट: ऑस्ट्रेलिया को मिली पेनाल्टी

येडिनैक ने शानदार किक लगाकर पेनाल्टी को गोल में तब्दील किया और स्कोर 1-1 से बराबर हुआ।

स्कोर
फ्रांस: 1, ऑस्ट्रेलिया: 1

   

59 मिनट: उमतिति के हैंडबॉल की वजह से ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी किक मिली।

स्कोर: फ्रांस 1- ऑस्ट्रेलिया 0

58 मिनट: ग्रीजमैन ने फ्रांस के लिए दागा गोल।
 



55 मिनट: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की गलती से ग्रीजमैन को चोट लगी और रेफरी के सही डिसीजन न लेने की वजह से फ्रांस ने फुटबॉल विश्वकप इतिहास का पहला रिव्यू लिया। अंपायर रिव्यू के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली।

52 मिनट: दूसरे हाफ में भी ऑस्ट्रेलिया का अटैक जारी। इस बार लैकी और रॉजिक के प्रयास से गोल दागने से चूकी ऑस्ट्रेलिया।

48 मिनट: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लैकी की गलती से हर्नांडेज चोटिल हुए और अंपायर ने फाउल का इशारा किया।

46 मिनट: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लैकी की गलती से हर्नांडेज चोटिल हुए और अंपायर ने फाउल का इशारा किया।

42 मिनट:  मिड सेंटर से खिलाड़ी ने जबरदस्त किक करते हुए गेंद को माउथ की तरफ भेजा लेकिन ग्रीजमैन उसे हैडर के जरिए गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

35 मिनट: ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर्स से मैच में पहली गलती हुई, लेकिन अंपायर कॉल न होने की वजह से फ्रांस को इसका फायदा न मिल सका।

33 मिनट: म्बाप्पे के पास एक बार फिर गोल करने का मौका आया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर्स ने उसे विफल बनाया।

29 मिनट: ग्रीजमैन के पास गोल करने का अच्छा अवसर था, लेकिन माउथ के ठीक सामने गोल करने से चूक गए।

28 मिनट: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लैकी ने गंवाया फ्री किक पर गोल करने का मौका।

16 मिनट: जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि इस मैच में फ्रांस का पलड़ा भारी है लेकिन इसके उलट ऑस्ट्रेलिया पूरे आक्रमण के साथ खेल रहा है। इस बार मूनी ने गोलपोस्ट की तरफ फ्री किक लिया, लेकिन गेंद सीधे फ्रंसीसी गोलकीपर के हाथों में।

12 मिनट: फ्रांसीसी खिलाड़ी की गलती की वजह से ऑस्ट्रेलिया को फ्री किक मिली, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ी बेंजामिन पवॉर्ड उसका फायदा नहीं उठा पाए।


7 मिनट: गेंद को म्बाप्पे ने दाईं तरफ स्टार खिलाड़ी ग्रीजमैन की तरफ धकेला लेकिन आउटसाइड होने की वजह से ग्रीजमैन इसका फायदा नहीं उठा पाए।

(फ्रांस के लिए सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड कायलान म्बाप्पे ने बनाया। उन्होंने 19 साल 178 दिन में फ्रांस के लिए पहली बार खेलते हुए रिकॉर्ड बनाया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed