फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Colombia vs Japan Live Blogs

जापान ने वर्ल्ड कप 2018 में रचा इतिहास, कोलंबिया पर 2-1 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Tue, 19 Jun 2018 07:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Colombia vs Japan Live Blogs

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में आज जापान ने कोलंबिया को 2-1 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। मोर्दोविया एरिना स्टेडियम में मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में जापान ने जीत के साथ वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला। पिछली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली कोलंबिया पर जापान इस मैच में पूरी तरह हावी रही। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एशियाई टीम ने साउथ अमेरिकन टीम को शिकस्त दी है।

विज्ञापन


मैच के पहले पांच मिनट में ही कोलंबियाई खिलाड़ी कार्लोस सांचेज का हाथ लगने के वजह से जापान को पेनल्टी मिली, जिसे शिंजी कागवा ने बड़ी आसानी से गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद भी जापान लगातार कोलंबिया पर अटैक करती रही। हालांकि मैच के 38वें मिनट में जुआन फरक्विंटेरो ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन


हाफ टाइम का खेल शुरू होने के बाद मैदान पर जापान ने अपने मंसूबे साफ कर दिए। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी ओसाको ने एक के बाद एक लगातार तीन प्रहार विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर किए, लेकिन गोलकीपर की फुर्ती ने कोलंबिया को मैच में बनाए रखा। हालांकि मैच के 84वें मिनट में ओसाको ने शानदार हैडर का इस्तेमाल करते हुए गोल दागा और टीम 2-1 से आगे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखें मैच से जुड़े वीडियो और लाइव कमेंट्री का रोमांच

2018 FIFA World Cup FIFA Football Colombia vs Japan Live Blogs
फीफा वर्ल्ड कप 2018

फाइनल स्कोर: जापान 2- कोलंबिया 1

90+4: इसी के साथ फाइनल व्हिसल बजा। जापान ने इतिहास रच दिया, किसी भी साउथ अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी।

90 मिनट:
मैच का आधिकारिक टाइम खत्म। पांच मिनट का स्टोपेज टाइम मिला।

85 मिनट: स्टार फुटबॉलर रॉड्रिग्ज को मिला येलो कार्ड

स्कोर: जापान:2, कोलंबिया:1

72:
मैदान पर अभी-अभी आए होन्डा से राइड साइड से गेंद को माउथ सेंटर की तरफ धकेला और ओसाको ने हैडर के जरिए शानदार गोल करने में कामयाब हुए।



 





69 मिनट: जापन की तरफ से होन्डा और कोलंबिया की तरफ से बाक्का मैदान में उतरे

63 मिनट: बेरियस को अंपायर ने दिखाया येलो कार्ड

58 मिनट: मैदान पर उतरे 2014 विश्व कप के हीरो रॉड्रिग्ज।





56 मिनट: गोलकीपर ने ओसाको का एक और गोल होने से रोका।





53 मिनट: जापानी खिलाड़ी ओसाको का एक और बेहतरीन प्रयास लेकिन विपक्षी टीम के गोलकीपर ने स्कोर होने से बचाया।

49 मिनट: जापानी खिलाड़ी ओसाको का शानदार प्रयास लेकिन डिफेंडर्स ने स्ट्राइक किया नाकाम

45 मिनट: हाफ टाइम का खेल खत्म

स्कोर: जापान:1, कोलंबिया:1
 
38 मिनट:
जुआन फरक्विंटेरो ने जड़ा बेहतरीन गोल




37 मिनट: जापानी डिफेंडर्स की गलती से कोलंबिया को मिली फ्री किक

32 मिनट: जापान के पास गोल करने का बेहतरीन मौका लेकिन नागाटोमो गोल करने में असफल

30 मिनट: मैच का एक तिहाई समय बीत और अब तक गोल करने में असफल कोलंबिया


23 मिनट: मैच का पहला कॉर्नर जापान के पक्ष में

21 मिनट: जापान का कोलंबिया पर जोरदार अटैक

16 मिनट: कुआड्राडो बेहतरीन ड्रिबल करते हुए गेंद को आगे ले गए लेकिन लेकिन माउथ से पहले ही डिफेंडर्स ने घेर बना लिया।

11 मिनट: फाल्काओ का गोलपोस्ट की तरफ जोरदार किक लेकिन गोलकीपर ने नहीं होने दिया स्कोर

स्कोर: जापान:1, कोलंबिया:0

4 मिनट:
सांचेज का हाथ लगने के वजह से जापान को पेनल्टी मिली और जापानी फॉरवर्ड खिलाड़ी शिंजी कागवा ने उसे गोल में तब्दील कर दिया।





3 मिनट: फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला रेड कार्ड सी सांचेज को मिला।

1 मिनट: मिड फील्डर्स ने ली किक ऑफ और मैच शुरू

5 बजकर 25 मिनट: दोनों टीमें मैदान पर, नेशनल एंथेम शुरू।

5 बजकर 01 मिनट: इस प्रकार है दोनों टीमें


कोलंबिया स्क्वाड: ऑस्पिना, मुरिलो, अरियास, मोजिका, डी सांचेज, सी सांचेज, एरमा, क्विंटेरो, फाल्काओ, इजक्वीर्दो, कुआड्राडो

जापान स्क्वाड: कावाशिमा, सकाइ, योशिदा, शोजी, नागाटोमो, शिबासाकी, हारागुची, कगावा, इनुई, हसेबे, ओसाको


5 बजे: नमस्कार, अमर उजाला.कॉम में आपका स्वागत है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed