फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup history Host winners and runner up full list brazil won five tittle

FIFA World Cup: 92 साल पहले शुरू हुआ था वर्ल्ड कप, ब्राजील सबसे ज्यादा बार जीता, जानें हर बार किसने किया कब्जा

Sun, 20 Nov 2022 02:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 02:19 AM IST
सार

अब तक ब्राजील ने सबसे ज्यादा पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है, लेकिन वह 20 साल से ट्रॉफी नहीं उठा पाया है। ब्राजील पिछली बार 2002 में चैंपियन बना था।

विज्ञापन
FIFA World Cup history Host winners and runner up full list brazil won five tittle
2002 में ट्रॉफी के साथ ब्राजील की टीम (पीली जर्सी) और पिछली बार 2018 की चैंपियन फ्रांस (नीली जर्सी) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक 22वां फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जाएगा। दुनिया की 32 टीमें इस दौरान ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 92 साल पहले 1930 में हुई थी। अब तक ब्राजील ने सबसे ज्यादा पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है, लेकिन वह 20 साल से ट्रॉफी नहीं उठा पाया है। ब्राजील पिछली बार 2002 में चैंपियन बना था। उससे पहले उसने 1958, 1962, 1970 और 1994 में खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


ब्राजील के बाद जर्मनी और इटली चार बार चैंपियन बनी है। उसने 1954, 1974*, 1990 और 2014 में खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। इटली की बात करें तो वह 1934*, 1938, 1982 और 2006 में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना, फ्रांस और उरुग्वे की टीम दो-दो बार खिताब जीती है। इंग्लैंड और स्पेन को एक-बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। नीदरलैंड, हंगरी, चेक गणराज्य, स्वीडन और क्रोएशिया की टीम फाइनल में पहुंचने के बाद भी चैंपियन नहीं बनी। पिछली बार 2018 में यह टूर्नामेंट रूस में खेला गया था। वहां फ्रांस ने फाइनल मैच में क्रोएशिया को हराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: 29 दिन में 64 मैच, 18 दिसंबर को होगा फाइनल, यहां जानें फीफा विश्व कप 2022 का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें हर बार किसने जीता टूर्नामेंट
साल मेजबान विजेता उपविजेता
1930 उरुग्वे उरुग्वे अर्जेंटीना
1934 इटली इटली चेकोस्लोवाकिया
1938 फ्रांस इटली हंगरी
1950 ब्राजील उरुग्वे ब्राजील
1954 स्विट्जरलैंड वेस्ट जर्मनी हंगरी
1958 स्वीडन ब्राजील स्वीडन
1962 चिली ब्राजील चेकोस्लोवाकिया
1966 इंग्लैंड इंग्लैंड वेस्ट जर्मनी
1970 मैक्सिको ब्राजील इटली
1974 वेस्ट जर्मनी वेस्ट जर्मनी नीदरलैंड
1978 अर्जेंटीना अर्जेंटीना नीदरलैंड
1982 स्पेन इटली वेस्ट जर्मनी
1986 मैक्सिको अर्जेंटीना वेस्ट जर्मनी
1990 इटली वेस्ट जर्मनी अर्जेंटीना
1994 अमेरिका ब्राजील इटली
1998 फ्रांस फ्रांस ब्राजील
2002 दक्षिण कोरिया/जापान ब्राजील जर्मनी
2006 जर्मनी इटली फ्रांस
2010 दक्षिण अफ्रीका स्पेन नीदरलैंड
2014 ब्राजील जर्मनी अर्जेंटीना
2018 रूस फ्रांस क्रोएशिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed