{"_id":"637a62e01f39884d707dedaa","slug":"fifa-world-cup-fifa-current-world-cup-revenue-reaches-rs-611-billion-more-than-2018-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World CUP: फीफा का मौजूदा विश्वकप का राजस्व 611 अरब रुपये पहुंचा, 2018 से अधिक है यह राशि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World CUP: फीफा का मौजूदा विश्वकप का राजस्व 611 अरब रुपये पहुंचा, 2018 से अधिक है यह राशि
Sun, 20 Nov 2022 10:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:54 PM IST
सार
अतिरिक्त आय विश्वकप के मेजबान देश के साथ व्यावसायिक सौदों से बढ़ी है। कतर एनर्जी एक शीर्ष स्तरीय प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में कतर बैंक क्यूएनबी और दूरसंचार फर्म ओरेडू शामिल हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा ने कतर में 2022 विश्वकप से जुड़े चार साल के वाणिज्यिक सौदों में 611 अरब रुपये (7.5 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। फीफा ने यह जानकारी रविवार को अपने 200 से अधिक सदस्यों को दी। यह राजस्व 2018 में रूस में हुए विश्वकप से 81.50 अरब रुपये अधिक है।
अतिरिक्त आय विश्वकप के मेजबान देश के साथ व्यावसायिक सौदों से बढ़ी है। कतर एनर्जी एक शीर्ष स्तरीय प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में कतर बैंक क्यूएनबी और दूरसंचार फर्म ओरेडू शामिल हैं। इस साल के विश्वकप के लिए प्रमुख प्रसारण सौदों पर सेप ब्लाटर की अध्यक्षता के दौरान दो टूर्नामेंट के सौदों पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिनमें रूस और कतर टूर्नामेंट शामिल थे।
कोविड-19 महामारी के बावजूद फीफा का राजस्व बढ़कर करीब 203.75 अरब रुपये हो जाएगा। फीफा 2020 में अनिश्चितता के माध्यम से सदस्यों की मदद करने के लिए उस नकदी का उपयोग करने के लिए तैयार था, जब राष्ट्रीय टीम फुटबाल और विश्वकप क्वालिफाइंग खेल लगभग पूरी तरह से बंद हो गए थे।
विज्ञापन
अगले चार वर्ष में फीफा का राजस्व करीब 815 अरब रुपये तक हो सकता है। अगला विश्वकप 2026 में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होगा। अगले विश्वकप में 32 के बजाय 48 टीमें खेलेंगी।