फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup FIFA current World Cup revenue reaches Rs 611 billion more than 2018 World cup

FIFA World CUP: फीफा का मौजूदा विश्वकप का राजस्व 611 अरब रुपये पहुंचा, 2018 से अधिक है यह राशि

Sun, 20 Nov 2022 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

अतिरिक्त आय विश्वकप के मेजबान देश के साथ व्यावसायिक सौदों से बढ़ी है। कतर एनर्जी एक शीर्ष स्तरीय प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में कतर बैंक क्यूएनबी और दूरसंचार फर्म ओरेडू शामिल हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup FIFA current World Cup revenue reaches Rs 611 billion more than 2018 World cup
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा ने कतर में 2022 विश्वकप से जुड़े चार साल के वाणिज्यिक सौदों में 611 अरब रुपये (7.5 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। फीफा ने यह जानकारी रविवार को अपने 200 से अधिक सदस्यों को दी। यह राजस्व 2018 में रूस में हुए विश्वकप से 81.50 अरब रुपये अधिक है।
विज्ञापन


अतिरिक्त आय विश्वकप के मेजबान देश के साथ व्यावसायिक सौदों से बढ़ी है। कतर एनर्जी एक शीर्ष स्तरीय प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में कतर बैंक क्यूएनबी और दूरसंचार फर्म ओरेडू शामिल हैं। इस साल के विश्वकप के लिए प्रमुख प्रसारण सौदों पर सेप ब्लाटर की अध्यक्षता के दौरान दो टूर्नामेंट के सौदों पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिनमें रूस और कतर टूर्नामेंट शामिल थे। 
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के बावजूद फीफा का राजस्व बढ़कर करीब 203.75 अरब रुपये हो जाएगा। फीफा 2020 में अनिश्चितता के माध्यम से सदस्यों की मदद करने के लिए उस नकदी का उपयोग करने के लिए तैयार था, जब राष्ट्रीय टीम फुटबाल और विश्वकप क्वालिफाइंग खेल लगभग पूरी तरह से बंद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चार वर्ष में फीफा का राजस्व करीब 815 अरब रुपये तक हो सकता है। अगला विश्वकप 2026 में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होगा। अगले विश्वकप में 32 के बजाय 48 टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed