{"_id":"63864e936e7ec94603648651","slug":"fifa-world-cup-big-blow-to-brazil-before-match-against-cameroon-neymar-out-of-next-group-match-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: कैमरून के खिलाफ मैच से पहले ब्राजील को झटका, अगले ग्रुप मैच से भी बाहर हुए स्टार खिलाड़ी नेमार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: कैमरून के खिलाफ मैच से पहले ब्राजील को झटका, अगले ग्रुप मैच से भी बाहर हुए स्टार खिलाड़ी नेमार
Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
सार
स्विट्जरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी नेमार खेल नहीं पाए थे और टीम जीत हासिल करके अंतिम-16 में पहुंची थी। टीम के डॉक्टर रोडि्रगो लास्मेर ने कहा कि वह शुक्रवार को कैमरून के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड नेमार दाएं टखने में चोट के कारण विश्वकप में टीम के अगले ग्रुप मैच से भी बाहर हो गए। टीम के डॉक्टर रोडि्रगो लास्मेर ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। लास्मेर ने कहा कि वह शुक्रवार को कैमरून के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे।
स्विट्जरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी नेमार खेल नहीं पाए थे और टीम जीत हासिल करके अंतिम-16 में पहुंची थी। लास्मेर ने यह नहीं बताया कि नेमार मैदान पर वापसी करेंगे। लास्मेर ने कहा कि सोमवार को नेमार को बुखार भी था लेकिन अब नियंत्रण में है। नेमार को सर्बिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी।
सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान रिप्लेस किए जाने के बाद नेमार को टखने में सूजन के साथ देखा गया था। तब ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के डॉक्टर रॉड्रिगो लैसमर ने कहा था कि नेमार का लिगामेंट चोटिल हुआ था।
विज्ञापन
रिचर्लिसन ने दिलाई थी जीत
डॉक्टर ने सीबीएफ द्वारा जारी एक वीडियो में कहा था, "हमारे पास अगले मैच के लिए ये दोनों खिलाड़ी नहीं होंगे, लेकिन बाकी प्रतियोगिता के लिए समय पर ठीक होने के उद्देश्य से वे अपना इलाज जारी रखेंगे।" सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किए। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। वहीं, स्विट्जरलैंड के खिलाफ कासेमिरो ने टीम को जीत दिलाई।
चोटिल होने के बाद भी खेलते रहे नेमार
नेमार इस मैच में निकोला मिलेनकोविक से टकराकर चोटिल हो गए, लेकिन इसके बाद भी वह 10 मिनट तक खेलते रहे। इसके बाद एंटोनी ने मैदान में उनकी जगह ली। मैच के बाद नेमार को पैर में पट्टी के साथ देखा गया।