फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Messi Mbappe Lewandowski ready to show magic Argentina France Poland today match Schedule

FIFA WC: जादू दिखाने को तैयार मेसी, एम्बापे और लेवानडॉस्की, अर्जेंटीना के अलावा फ्रांस-पोलैंड के भी मैच आज

Tue, 22 Nov 2022 06:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Nov 2022 06:58 AM IST
सार

विश्व कप में आज अर्जेंटीना का मुकाबला सऊदी अरब, डेनमार्क का ट्यूनिशिया, मैक्सिको का पोलैंड और फ्रांस का ऑस्ट्रेलिया से होगा। पांचवां विश्वकप खेल रहे सुपरस्टार लियोनल मेसी पर सबकी नजर होगी।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Messi Mbappe Lewandowski ready to show magic Argentina France Poland today match Schedule
किलियन एम्बापे, लियोनल मेसी और रॉबर्ट लेवानडॉस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना की टीम मंगलवार (22 नवंबर) को फुटबॉल विश्व कप के तीसरे दिन मैदान पर उतरेगी। ग्रुप-सी में उसका मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर कही जाने वाली सऊदी अरब की टीम से होगा। लगातार 36 मैचों से अजेय अर्जेंटीना की टीम के पास धमाकेदार शुरुआत करने का मौका होगा। इस मुकाबले में सबकी नजर दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी पर होगी। मेसी के अलावा आज युवा स्टार फ्रांस के किलियन एम्बापे और गोल मशीन पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की भी उतरेंगे। उनकी टीम फ्रांस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, डेनमार्क के सामने ट्यूनिशिया और मैक्सिको के सामने पोलैंड की चुनौती होगी।
विज्ञापन

पांचवां विश्वकप खेल रहे सुपरस्टार मेसी के पास अपने 91 अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या में इजाफा करने का बेहतरीन मौका है। उनके पास अपने प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) के नजदीक पहुंचने का मौका है। कोच लियोनल स्केलोनी के नेतृत्व में अर्जेंटीना की टीम पिछली बार से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Messi Mbappe Lewandowski ready to show magic Argentina France Poland today match Schedule
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी की फिटनेस पर सबकी नजर
कप्तान मेसी की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मेसी ने टीम से अलग अभ्यास किया था। अर्जेँटीना फुटबाल संघ का कहना है कि मेसी की मांसपेशियों में हल्के थकान के संकेत हैं। ऐसे में यह देखना होगा क्या मेसी पूरे 90 मिनट सऊदी अरब के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। सऊदी अरब की टीम बेशक क्वालिफाइंग मुकाबलों में आसानी के साथ विश्वकप का टिकट पाने में सफल रही है, लेकिन इस स्तर पर उन्हें अंतिम-16 में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

इस बार पहला मैच जीतना चाहेगी अर्जेंटीना की टीम
अर्जेंटीना को पिछली बार विश्व कप में आइसलैंड ने 1-1 से बराबरी पर रोक लिया था। मेसी ने गोल करने का आसान मौका गंवाया था। इस बार अर्जेंटीना टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। मेसी ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे ध्यान है कि मैंने मिस किया था और हमने ड्रॉ खेला था। पहला मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। अगर हम सऊदी अरब के साथ पूरे तीन अंक लेकर दूसरे मैच में मैक्सिको के खिलाफ उतरेंगे तो अलग स्थिति होगी। 

निशाने पर इटली का रिकॉर्ड
अर्जेँटीना ने पिछले साल कोपा अमेरिका कप जीता था, जोकि 28 साल में देश की पहली बड़ी ट्रॉफी थी। सबसे ज्यादा 37 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड इटली का है और अर्जेंटीना उसकी बराबरी से एक मैच दूर है। कोच स्कोलानी ने टीम को बेहद संतुलित बनाने में मदद की है। निश्चित रूप से निगाह मेसी पर होंगी जिन पर इस बार अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्वकप दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

FIFA World Cup 2022 Messi Mbappe Lewandowski ready to show magic Argentina France Poland today match Schedule
लियोनल मेसी और किलियन एम्बापे - फोटो : सोशल मीडिया
चैंपियन फ्रांस को एम्बापे, ग्रिजमैन और गिरूड की तिकड़ी पर भरोसा
चोटिल करीम बेंजेमा की गैरमौजूदगी के बावजूद गत चैंपियन फ्रांस की अग्रिम पंक्ति काफी मजबूत है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप डी मैच में टीम को मिडफील्ड की कमजोरियों से उबरना होगा। अधिकांश टीम किलियन एम्बापे, एंटोनी ग्रिजमैन या ओलिवर गिरूड को अपनी अग्रिम पंक्ति में शामिल करेंगी, फिर अगर ये तीनों किसी टीम का हिस्सा हों तो फिर सोने पर सुहागा है। इन तीनों ने मिलकर फ्रांस के लिए 119 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं जबकि उनकी गति, अनुभव और कौशल का भी कोई जवाब नहीं है।

पोग्बा की कमी खलेगी
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स को मिडफील्ड में चोटिल एनगोलो कांते और पॉल पोग्बा की कमी खल रही है जो 2018 की टीम का हिस्सा थे। फ्रांस के लिए 91 मैच खेलने वाले पोग्बा ने अपने 11 गोल में से एक गोल क्रोएशिया के खिलाफ फाइनल में टीम की 4-2 की जीत के दौरान दागा था। पोग्बा की फॉर्म में पिछले विश्व कप के बाद से उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। टीम को हालांकि कांते की कमी अधिक खलेगी जिन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

आज के चार मैच कब और कहां
मैच मैदान समय
अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब लुसैल स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
डेनमार्क बनाम ट्यूनिशिया एजुकेशन सिटी स्टेडियम शाम 6:30 बजे
मैक्सिको बनाम पोलैंड स्टेडियम 974 रात 9:30 बजे
फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया अल-जैनब स्टेडियम रात 12:30 बजे

भारत में ओपनिंग सेरेमनी किस चैनल पर देख सकेंगे?
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं और विश्व कप के मैच?

विश्व कप के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed