फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA Womens World Cup 2023 Firing near Norway team hotel before opening match in New Zealand two killed

FIFA Womens World Cup: न्यूजीलैंड में ओपनिंग मैच से पहले नॉर्वे टीम के होटल के पास फायरिंग, दो की हुई मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

नॉर्वे की टीम के होटल के पास फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी। उद्घाटन मैच से कुछ ही समय पहले यह घटना हुई। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग में छह लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
FIFA Womens World Cup 2023 Firing near Norway team hotel before opening match in New Zealand two killed
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में महिला फुटबॉल विश्व कप का आयोजन हो रहा है। न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच उद्घाटन मुकाबले से पहले एक घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। नॉर्वे की टीम के होटल के पास फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी। उद्घाटन मैच से कुछ ही समय पहले यह घटना हुई। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग में छह लोग घायल भी हुए हैं। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना का असर मैच पर नहीं हुआ। उद्घाटन मुकाबला अपने नियत समय से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने इस घटना के बारे में सबको जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं है। हिपकिंगस ने कहा, "यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर किसी तरह के खतरे से जुड़ा मामला नहीं है। टूर्नामेंट अपने समय से शुरू होगा।" समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि गोलबारी नॉर्वे की खिलाड़ियों के होटल के नजदीक हुई। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी सलामती के बारे में बताया।
विज्ञापन


अमेरिका की उप-राष्ट्रपति ऑकलैंड में सुरक्षित
शहर में फायरिंग के बाद एक फैन इवेंट को रद्द कर दिया गया। इतना ही नहीं, इटली की टीम का अभ्यास सत्र भी देर से शुरू हुआ। फायरिंग के बाद खिलाड़ियों को होटल से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, अमेरिकी दूतावास ने अपनी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिकी की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ऑकलैंड में हैं। वह अपने पति डगलस एम्हॉफ के साथ सुरक्षित हैं। इस बारे में फीफा से पूछा गया तो उसे कहा कि संस्था को मामले की जानकारी है और इसका असर टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा। उद्घाटन मुकाबले अपने समय से ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में होंगे कुल 64 मैच
अमेरिका की टीम गत चैंपियन के रूप में उतरी है। वह चार बार चैंपियन बन चुकी है। यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। अमेरिका की टीम खिताबी हैट्रिक लगाने उतरेगी। वह 2015 में भी जीती थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के नौ शहरों के 10 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed