फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA WC Threats to footballers families after palyer not singing national anthem in fifa world cup 2022

FIFA WC: फुटबॉलरों के राष्ट्रगान नहीं गाने पर परिवार को मिली धमकी, ईरान के राज्य प्रसारण प्रमुख ने दी सफाई

Tue, 29 Nov 2022 09:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 29 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खिलाड़ियों से कहा गया है कि अगर उन्होंने अमेरिका के मैच से पहले देश का राष्ट्रगान नहीं गाया तो उनके परिवार को न सिर्फ जेल भेजा जाएगा, बल्कि यातनाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
FIFA WC Threats to footballers families after palyer not singing national anthem in fifa world cup 2022
ईरान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब के विरोध को लेकर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले अपने देश का राष्ट्रगान नहीं गाने वाले ईरानी फुटबालरों को धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे कहा गया है कि अगर उन्होंने अमेरिका के मैच से पहले देश का राष्ट्रगान नहीं गाया तो उनके परिवार को न सिर्फ जेल भेजा जाएगा, बल्कि यातनाएं भी दी जाएंगी। हालांकि, ईरान के राज्य प्रसारण प्रमुख पेमैन जेबेली ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रगान गाने का कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन


इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अध्यक्ष पेमैन जेबेली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "ईरान को हमारे फ़ुटबॉल टीम के खिलाड़ियों द्वारा दोहा में फीफा मैच के दौरान राष्ट्रगान गाने से मना करने से कोई समस्या नहीं है। ईरान में हमारे कुछ निश्चित नियम नहीं हैं। लोग केवल राष्ट्रगान के दौरान खड़े होकर सम्मान दिखाते हैं।"
विज्ञापन


जेबेली ने पश्चिमी मीडिया पर लगाया यह आरोप
अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत आए आईआरआईबी के अध्यक्ष पेमैन जेबेली ने पश्चिमी मीडिया पर अपना समय बर्बाद करने और ईरान विरोधी कहानियों में बहुत रुचि रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे ईरान के खिलाफ और ईरानी लोगों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए कहानियां बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या कहा गया?
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरसीजी) ने 21 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद टीम के सभी 26 फुटबालरों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने फुटबालरों को मैच से पहले फीफा नियमों के तहत राष्ट्रगान गाने के लिए कहा। उनसे कहा गया कि वह अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसका अंजाम उनके परिवार को भुगतना होगा।

आईआरसीजी की पूरी टीम पर है नजर
मैच के बाद आईआरसीजी के कई अधिकारियों को विश्वकप में खेल रही पूरी ईरानी टीम और कोचिंग, सपोर्ट स्टाफ पर नजर रखने के लिए कहा गया। ईरानी फुटबालरों पर विदेशियों और उनके बेस से बाहर के लोगों से बात करने पर पाबंदी लगा रखी है। सूत्र बताते हैं कि आईआरसीजी के बड़ी संख्या में अधिकारी कतर में न सिर्फ सूचनाएं जुटा रहे हैं बल्कि ईरानी फुटबालरों पर नजर रख रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि आईआरसीजी के अधिकारियों ने ईरान के पुर्तगाली कोच कार्लोस कुईरोज के साथ भी अलग से बैठक की। कुईरोज पहले कह चुके हैं कि फुटबालरों को विश्वकप में प्रदर्शन का अधिकार है, हालांकि यह फीफा नियमों के दायरे में होना चाहिए।


ईरानी समर्थक भेजे गए स्टेडियम
दावा यहां तक किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ राष्ट्रगान नहीं गाए जाने के बाद वेल्स के खिलाफ मैच में बड़ी संख्या में ईरानी सरकार समर्थित समर्थकों को स्टेडियम में भेजा गया, जिससे ईरान और उसकी सरकार के प्रति समर्थन का आभास हो। ईरान में 16 सितंबर को पुलिस नियंत्रण में प्रदर्शनकारी माहसा अमीनी का निधन हो गया था। इसके बाद से देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसका असर विश्वकप में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed