फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Equestrian : Indian rider Shruti Vora logs historic victory becomes first Indian to win 3-star GP event

Record : घुड़सवार श्रुति वोरा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं, जानें

Thu, 13 Jun 2024 09:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

कोलकाता की रहने वाली श्रुति ने ड्रेसेज विश्व चैंपियनशिप (2022) और एशियाई खेलों (2010, 2014) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
Equestrian : Indian rider Shruti Vora logs historic victory becomes first Indian to win 3-star GP event
श्रुति वोरा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की अनुभवी घड़सवार श्रुति वोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। श्रुति थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) बन गई हैं। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोलकाता की रहने वाली श्रुति ने ड्रेसेज विश्व चैंपियनशिप (2022) और एशियाई खेलों (2010, 2014) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

श्रुति ने मोलदोवा की प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा
श्रुति ने सात से नौ जून तक स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67.761 अंक हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको (आचेन) से आगे रहीं जिन्होंने 66.522 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच (क्वार्टर गर्ल) ने 66.087 अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई। श्रुति ने ग्रां प्री स्पेशल में भी सराहनीय प्रदर्शन किया जो इसी स्थान पर एक साथ आयोजित की गई। वह 66.085 अंकों के साथ एंटोनेंको के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रुति ने कहा, मैं परिणाम से बेहद खुश हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और जीत वाकई संतोषजनक है। यह जीत ओलंपिक वर्ष में मिली है और यही इसे महत्वपूर्ण बनाता है। यह तथ्य कि मैं देश की पहली राइडर हूं जिसने थ्री स्टार प्रतियोगिता जीती है, इसे एक विशेष उपलब्धि बनाता है। मैं अपने देश के लिए सम्मान लाने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed