Durand Cup: मैच रद्द होने से भड़के फुटबॉल प्रेमी, सॉल्टलेक स्टेडियम के बाहर हंगामा, कोलकाता पुलिस का लाठीचार्ज
दरअसल, स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था।
विस्तार
दरअसल, स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। डूरंड कप कमेटी की ओर से कहा गया कि ग्रुप ए में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में 18 अगस्त को होने वाले मैच को रद्द किया गया है।
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया। एक अंक की मदद से मोहन बागान ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। विधाननगर कमिश्नरेट का दावा है कि समर्थकों के विरोध जुलूस में बड़े शोर-शराबे का खतरा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में इनके समर्थक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और समर्थकों को हिरासत में लिया।
VIDEO | Kolkata doctor rape-murder case: Supporters of Mohun Bagan and East Bengal football clubs detained as they protest outside Kolkata’s Salt Lake Stadium.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRARJn4)#KolkataDoctorDeath #KolkataDoctorCase… pic.twitter.com/7b3225VycU
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच रविवार को होने वाला डूरंड कप मैच रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा - आज ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच सीजन का पहला डर्बी मैच होना था और इस मैच को देखने आए समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए जितने पुलिसकर्मी यहां तैनात किए गए हैं, अगर उनमें से आधे भी तैनात होते तो यह मैच आज हो सकता था।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: All India Football Federation president Kalyan Chaubey says, "The first derby match of the season between East Bengal and Mohun Bagan was scheduled to be held today and the number of police personnel that has been deployed here to stop this match… pic.twitter.com/exIDErb4zA
— ANI (@ANI) August 18, 2024
VIDEO | Protest continues outside Kolkata’s Salt Lake Stadium over a junior doctor’s rape-murder at RG Kar Medical College and Hospital.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRARJn4)#KolkataDoctorDeath #KolkataDoctorCase #Doctors_on_strike pic.twitter.com/Ak9gQKpKwq