{"_id":"62e3d8708dad57757951a4fc","slug":"dr-kashmir-singh-won-a-silver-medal-for-india-in-golf-at-the-world-police-fire-games-at-the-age-of-71","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Police & Fire Games: 71 साल के डॉ. कश्मीर सिंह का कमाल, गोल्फ में जीता रजत पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Police & Fire Games: 71 साल के डॉ. कश्मीर सिंह का कमाल, गोल्फ में जीता रजत पदक
Fri, 29 Jul 2022 06:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटरडैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटरडैम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:24 PM IST
सार
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में इस बार भारत के 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह सभी सरकारी पैसे पर नहीं बल्कि अपने पैसे पर नीदरलैंड में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। दरअसल, यह इवेंट साल 2021 में ही होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टालना पड़ा।
विज्ञापन
डॉक्टर कश्मीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिटायर्ड आईपीएस अफसर डॉक्टर कश्मीर सिंह ने नीदरलैंड में कमाल दिखाया है। नीदरलैंड में चल रहे वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीता है। उन्होंने गोल्फ इवेंट में मेडल जीता। कश्मीर सिंह ने 71 साल की उम्र में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में इस बार भारत के 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह सभी सरकारी पैसे पर नहीं बल्कि अपने पैसे पर नीदरलैंड में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। दरअसल, यह इवेंट साल 2021 में ही होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टालना पड़ा। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स टूर्नामेंट 1984 से हर दो साल के अंतराल पर आयोजित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 22 जुलाई से शुरू हुआ। कश्मीर सिंह से पहले हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा ने वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल में जर्मनी की खिलाड़ी को 10-2 से हराया था।
वहीं, नोएडा पुलिस में तैनात कांस्टेबल गगन कुमार ने बैडमिंटंन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने ना सिर्फ देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यूपी पुलिस की लोकप्रियता भी पूरी दुनिया में बढ़ा दी। इसके अलावा कुश्ती में बबीता नागर ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
भारत की तरफ से 68 किलोग्राम में प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में फिलीपींस की खिलाड़ी को 10-0 से हरा दिया। ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर की रहने वाली बबीता नागर दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर तैनात हैं।