{"_id":"66b079e274e45be552031d42","slug":"double-olympic-medallist-manu-bhaker-to-be-india-s-flag-bearer-at-closing-ceremony-in-paris-olympics-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पेरिस में दो पदक जीतने वाली मनु समापन समारोह में होंगी ध्वजवाहक, 11 अगस्त को है कार्यक्रम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पेरिस में दो पदक जीतने वाली मनु समापन समारोह में होंगी ध्वजवाहक, 11 अगस्त को है कार्यक्रम
Mon, 05 Aug 2024 12:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:36 PM IST
सार
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का इन खेलों में पदक का खाता खुलवाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु ने पेरिस खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का इन खेलों में पदक का खाता खुलवाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी ने कहा, 'हां, मनु को ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसकी हकदार हैं।' हरियाणा की 22 वर्षीय निशानेबाज ने इससे पहले कहा था कि भारत का ध्वजवाहक बनना सम्मान की बात की है। मनु के अलावा भारत को स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक दिलाया था। आईओए ने अभी तक पुरुष ध्वजवाहक की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।
It is an honour and privilege to be named as India's flagbearer for the Closing Ceremony of the Paris Olympics. Leading the outstanding Indian contingent with the tricolour in my hands with millions around the world watching is a truly humbling opportunity and one that I will… pic.twitter.com/tQ49SSDTk1
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) August 5, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
मनु ने रचा था इतिहास
मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। वहीं, मनु ओलंपिक में भारत की ओर से सबसे सफल एथलीट में से भी एक हैं। मनु के अलावा अब तक किसी भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते हैं। सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधू के नाम दो-दो पदक हैं, लेकिन ये अलग-अलग ओलंपिक में आए हैं। सुशील ने 2008 बीजिंग (कांस्य) और 2012 लंदन (रजत) ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि सिंधू ने 2016 रियो (रजत) और 2020 टोक्यो ओलंपिक (कांस्य) में दो पदक जीते थे। मनु ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया था। इसी के साथ वह एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीतने वाले एथलीट्स की लिस्ट में भी शामिल हो गई थीं।