{"_id":"59a502c64f1c1bb5018b4695","slug":"dhyanchand-when-praised-by-great-bradman-in-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद के बारे में सर डॉन ब्रैडमैन ने 1935 में कही यह बड़ी बात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ध्यानचंद के बारे में सर डॉन ब्रैडमैन ने 1935 में कही यह बड़ी बात
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने भी हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की तारीफ की थी। ब्रैडमैन ने ध्यानचंद के बारे में 1935 में कहा था कि जिस तरह मैं क्रिकेट में रन बनाता हूं ठीक उसी तरह ध्यानचंद हॉकी में गोल मार देते हैं। ब्रैडमैन के यह शब्द ध्यानचंद की महानता को बखूबी बयां करते हैं।
विज्ञापन
1935 में एडिलेड में दोनों ने मुलाकात की
ब्रैडमैन और ध्यानचंद
- फोटो : aajtak
क्रिकेट और हॉकी के इन दोनों सरताज ने एक बार मुलाकात भी की और आपस में हाथ भी मिलाया। 1935 में एडिलेड में यह मुलाकात हुई थी। दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय हॉकी टीम 1935 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर गई। इस टीम में 21 साल के ध्यानचंद भी शामिल थे। 27 अप्रैल को टीम पर्थ पहुंची। इसके बाद वह एडिलेड गई। एडिलेड ब्रैडमैन का घर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रैडमैन ने तस्वीरें भी खिंचवाई
ब्रैडमैन और ध्यानचंद
स्पोर्ट्स क्रीड़ा के अनुसार एडिलेड के मेयर जब टीम इंडिया का स्वागत कर रहे थे तो भारतीय हॉकी टीम ने ब्रैडमैन से मुलाकात की इच्छा जाहिर की। ब्रैडमैन ने मुलाकात का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। सिटी हॉल में मुलाकात हुई। ब्रैडमैन ने तस्वीरें भी खिंचवाई। इसी शाम ब्रैडमैन ने हॉकी मैच भी देखा, जिसमें भारतीय टीम ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया इलेवन को 1 के मुकाबले 10 गोलों से हरा दिया।
ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां - https://goo.gl/6m2fWP
ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां - https://goo.gl/6m2fWP