फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   devendra create history, wins first-ever gold in para athletics worlds

देवेंद्र ने फिर रचा इतिहास, इस बार पैरा एथलेटिक में जीता सोना

Tue, 23 Jul 2013 12:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
devendra create history, wins first-ever gold in para athletics worlds

पूर्व पैरालंपिक चैंपियन देवेंद्र झांझरिया ने कई विवादों को पीछे छोड़ वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 10 सदस्यीय भारतीय टीम विवादों के साये में पेरिस गई। पहले चयन में घपले पर खिलाड़ियों ने साई के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन


फिर टीम को सिर्फ दो एस्कार्ट (व्हील चेयर वालों के साथ) और कोच का खर्च उठाए बिना भेज दिया गया। खिलाड़ियों को अपना सामान खुद ढोना पड़ा। लेकिन इन सब बातों के बीच 2004 के एथेंस पैरालंपिक में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले पद्म श्री, अर्जुन अवार्डी देवेंद्र झांझरिया ने एक और इतिहास अपने नाम लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपिक में जीत चुके हैं सोना

32 साल के राजस्थान के देवेंद्र ने 57.04 मीटर जेवेलिन फेंककर मीट रिकार्ड के साथ इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। पैरालंपिक की तरह वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले देवेंद्र पहले एथलीट हैं।

11 एथलीटों के बीच मुकाबले में देवेंद्र ने 54.71 मीटर फेंककर शुरुआत की, लेकिन उन्होंने अपने छठवें और अंतिम प्रयास में 57.04 मीटर फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

चैंपियनशिप 19 से 28 जुलाई तक चलेगी। भारत के सभी 10 एथलीटों ने 'ए' क्वालीफिकेशन हासिल किया हुआ है। इस चैंपियनशिप में 100 देशों के करीब एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पिछले साल कोच बन गए थे देवेंद्र
पद्म श्री मिलने के बाद देवेंद्र कोच बन गए। लंदन पैरालंपिक के बाद उन्होंने भारतीय टीम के एथलीटों को प्रशिक्षण भी दिया। लेकिन इस वर्ष जून में वह फिर जेवेलिन लेकर एथलेटिक फील्ड में कूद पड़े।

उन्होंने ए क्वालीफिकेशन के साथ इस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने ईरान के मीरशेकारी अब्दुलरसूल को परास्त किया। उन्होंने 52.62 मीटर जेवेलिन फेंका।


यूपी पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद ने देवेंद्र को इस सफलता के लिए पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed