फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   deepika assured medal on birthday

जन्म दिन पर दीपिका ने किया पदक पक्का

Mon, 22 Sep 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Sep 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
deepika assured medal on birthday

यह ऐसा मौका जब दो मुकाबलों में अलग तरह की प्रतिद्वंद्विता की होड़ थी। एक ओर जहां दो दोस्त एक दूसरे के आमने सामने थे। वह भी तब जब इनमें से दीपिका पल्लीकल रविवार को अपना जन्म दिन मना रही थीं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी कभी स्क्वैश का पॉवर हाउस रहा पाकिस्तान और भारत के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। जन्म दिन के मौके पर जहां दीपिका ने जोशना चिनप्पा को हराकर न सिर्फ सेमीफाइनल में प्रवेश किया बल्कि देश के लिए पदक भी पक्का कर लिया।
विज्ञापन

बेहद कांटे भरा था मुकाबला

deepika assured medal on birthday

दीपिका के लिए यह अजीब सा मौका था वह न खुशी जता पा रही थीं और न ही जश्न मना रही थीं। उन्होंने स्वीकार भी किया कि एक दोस्त के साथ खेलना मुश्किल काम है। जोशना उनसे सीनियर हैं और वह सिर्फ उन्हें एक बार हरा पाई हैं। उन पर काफी दबाव था जो कोर्ट पर भी दिखा। लेकिन कोर्ट पर हम दोनों सिर्फ प्रतिद्वंद्वी थे और जीतने के लिए खेल रहे थे।

मुकाबला बेहद कांटे भरा था। दीपिका ने 7-11, 11-9, 11-8, 15-17, 11-9 से पांच गेमों में जीत हासिल की। उनके सामने सेमीफाइनल में मलेशिया की वर्ल्ड नंबर वन निकोल डेविड होंगी। दीपिका ने स्वीकार किया वह ड्रा के चलते यहां नहीं आना चाहती थीं। वह अब भी इससे खुश नहीं हैं।

घोषाल का पदक भी पक्का

deepika assured medal on birthday

सौरव घोषाल भी देश के लिए पदक जुटाने जा रहे हैं। उन्होंने जमशेद को चार गेमों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एक समय किसी भी भारतीय के लिए स्क्वैश में पाकिस्तानी को हराना किसी सपने के समान था।

लेकिन सौरव घोषाल ने जमशेद को कोर्ट में नचाकर रख दिया। उन्होंने 11-6, 9-11, 11-2, 11-9 से जीत हासिल की। अंतिम चार में वह मलेशियाई आंग बेंग ही के सामने होंगे। सौरव आंग को एक बार हरा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed