{"_id":"68c063697dab35102006e4fd","slug":"d-gukesh-suffers-second-straight-loss-at-fide-grand-swiss-vaishali-s-lead-continues-in-women-s-category-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIDE Grand Swiss: विश्व चैंपियन डी गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, महिलाओं के वर्ग में वैशाली की बढ़त बरकरार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIDE Grand Swiss: विश्व चैंपियन डी गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, महिलाओं के वर्ग में वैशाली की बढ़त बरकरार
Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
सार
गुकेश की यह लगातार दूसरी हार है क्योंकि इससे पहले वह पिछले दौर में अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा से भी हार गए थे।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : PTI
विस्तार
विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में भी लय हासिल नहीं कर सके और उन्हें ग्रीस के निकोलस थियोडोरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गुकेश की यह लगातार दूसरी हार है क्योंकि इससे पहले वह पिछले दौर में अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा से भी हार गए थे। गुकेश को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए बाकी बची पांच बाजियों में से कम से कम चार जीतनी होंगी।
मामेदोव के डिफेंस को नहीं भेद सके प्रज्ञानंद
शीर्ष बोर्ड पर अर्जुन एरिगेसी को काले मोहरों से खेलते हुए शीर्ष पर चल रहे ईरान के परम मघसूदलू को रोकने में कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि मघसूदलू छह बाजियों में पांच अंक के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। एरिगेसी उनसे आधा अंक पीछे हैं। अभिमन्यु मिश्रा, जर्मनी के मैथियास ब्लूबाम और निहाल सरीन इस बेहद महत्वपूर्ण और दुनिया के सबसे मजबूत स्विस टूर्नामेंट में आधे चरण के बाद एरिगेसी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर शीर्ष वरीय आर प्रज्ञानंद अजरबेजान के राऊफ मामेदोव के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।
महिलाओं में आर वैशाली ने उल्विया फतालियेवा को हराकर महिला वर्ग में कैटरीना लागनो के साथ संयुक्त बढ़त बरकरार रखी। कैटरीना को दिनारा वैगनर को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्रत्येक वर्ग से शीर्ष दो खिलाड़ी 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे जो पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अगले विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए चुनौती देने वाले खिलाड़ी का फैसला करेगा।