फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2014: India Bags one more gold in shooting

CWG: शूटिंग में भारत का स्वर्णिम 'चौका'

Mon, 28 Jul 2014 08:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Jul 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
CWG 2014: India Bags one more gold in shooting
ग्लासगो में खेले जा रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। आज भारत एक और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। लेकिन उसके स्टार निशानेबाज गगन नारंग स्वर्ण से चूक गए।
विज्ञापन


सोमवार को जीतू राय ने भारत को 50 मीटर पीस्टल स्पर्धा में स्वर्ण दिलाया। जबकि इसी मुकाबले में गुरपाल सिंह ने रजत पदक जीता। भारत का निशानेबाजी में यह चौथा स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन


दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग को इस बार 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष स्पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बैडमिंटन में पिछली बार की रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम इस बार सिंगापुर से कांस्य पदक के मुकाबले में हार गई। सिंगापुर ने यह मैच 3-2 से जीता। भारतीय टीम को रविवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से शिकस्त मिली थी।

भारत ने अब इस टूर्नामेंट में 7 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित 25 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

भारतीय शूटर के साथ था स्वर्ण का मुकाबला

CWG 2014: India Bags one more gold in shooting
पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल रहे जीते ने इस अपने ऊपर किसी तरह के दबाव को हावी नहीं होने दिया। जीतू के इस गोल्डन प्रदर्शन ने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय शूटरों के दबदबे को भी कायम रखा।

दिलचस्प बात यह है कि फाइनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए लड़ाई दो भारतीय के बीच ही थी। जीतू के सामने उनके प्रतिद्वंद्वी हमवतन गुरपाल सिंह थे जिन्हें रजत पदक मिला। जीतू ने 194.1 अंकों के साथ जबकि गुरपाल ने 187.2 अंकों के साथ अपना-अपना पहला कॉमनवेल्थ पदक हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया के डेनिएल रेपाचोली को कांस्य पदक मिला। बैरी बडन शूटिंग रेंज में भारतीय शूटरों ने अब तक 4 स्वर्ण, 7 रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर लिया है।

जानिए, वर्ल्ड नंबर वन शूटर जीतू को

CWG 2014: India Bags one more gold in shooting
कॉमनवेल्थ खेलों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्द्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सेना के 26 वर्षीय शूटर जीतू राय के लिए 2014 उनके सपनों को पंख देने वाला वर्ष साबित हुआ है।

नेपाल में जन्म लेने वाले जीतू उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं। इस युवा शूटर ने इसी साल 11 जून को म्यूनिख में हुए वर्ल्ड कप में रजत पदक हासिल किया था। अपनी इस सफलता को जीतू ने जून में ही मेरिबोर में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भी कायम रखा। यहां जीतू ने 50 मीटर स्पर्द्धा में रजत पदक जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया।

सिर्फ 9 दिन के अंदर जीतू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 पदक जीतकर जता दिया कि वह ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही एक ही वर्ल्ड कप में दो पदक जीतने वाले जीतू पहले भारतीय भी बन गए।

इन लगातार सफलता ने जीतू को रैंकिंग में भी जबरदस्त उछाल दिलाई और वह 10 मीटर एयर पिस्टल में दुनिया के नंबर वन शूटर बन गए। वहीं, 50 मीटर एयर पिस्टल में वह दुनिया के नंबर 4 शूटर बन गए।

नारंग रिकॉर्ड से चूके

CWG 2014: India Bags one more gold in shooting
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट गगन नारंग को इस बार 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष स्पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। नारंग इससे पहले 2006 और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में चार-चार पदक जीतने में सफल रहे हैं लेकिन इस बार नए वर्ग में निशाना साधने उतरने नारंग महज 0.7 अंक के अंतर से स्वर्ण से चूक गए। नारंग 203.6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

ऑस्ट्रेलिया के वारेन पोटेंट ने फाइनल्स गेम्स रिकॉर्ड के साथ 204.3 अंक जुटाकर स्वर्ण जीता। इंग्लैंड के केनेथ पार के हिस्से में 182.0 अंक के साथ कांस्य पदक आया।

नारंग अगर गोल्ड जीत जाते तो गेम्स में 9 गोल्ड जीतने वाले वह दुनिया के तीसरे शूटर बन जाते। अब तक यह कारनामा भारत के जसपाल राणा और इंग्लैंड के माइकल गौल्ट ने ही किया है। हालांकि नारंग के पास अभी भी यह मौका है। इसी स्पर्धा में जॉयदीप करमाकर 617.0 अंक लेकर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।

ओमप्रकाश ने किया फाइनल में प्रवेश

भारत के शॉटपुटर ओमप्रकाश सिंह करहाना ने कॉमनवेल्थ गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

एशियन इंडोर चैंपियन करहाना ने क्वालीफाइंग में 18.98 मीटर गोला फेंककर फाइनल की राह पकड़ी। महिलाओं में 100 मीटर की राष्ट्रीय चैंपियन श्रद्धा नारायण ने हीट में 11.81 सेकंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

महिलाओं की ही 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय चैंपियन एम आर पूवम्मा ने 54.01 सेकेंड़ का समय लेकर एक और पदक की उम्मीद जगाई।

सुमित और मनोज क्वार्टर फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज सुमित सांगवान ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। सुमित ने पुरुषों के 81 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद हाकिमू फुमू को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सुमित का क्वार्टर फाइनल में अब न्यूजीलैंड के डेविस नयिका से मुकाबला होगा।

एक अन्य भारतीय मुक्केबाज और पदक के दावेदार मनोज कुमार ने भी 64 किग्रा भार वर्ग में कनाडा के आर्थर बियार्सलानोव को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed