फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: Indian team's vice-captain Harmanpreet said - the goal of gold has been made in the Commonwealth Games

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत बोले- राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया है स्वर्ण का लक्ष्य

Fri, 15 Jul 2022 10:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Jul 2022 10:40 PM IST
सार

हरमनप्रीत ने भरोसा जताया कि उनकी टीम बर्मिंघम में पासा पलटने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा- टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Indian team's vice-captain Harmanpreet said - the goal of gold has been made in the Commonwealth Games
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

आत्मविश्वास से भरे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि टीम आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के स्वर्णिम अभियान को रोकने में सफल रहेगी। हॉकी 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके बाद पुरुषों की प्रतियोगिता में सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने भरोसा जताया कि उनकी टीम बर्मिंघम में पासा पलटने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा- टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भी अच्छा खेला और इसलिए टीम में आत्मविश्वास की कमी नहीं है। हम मैच जीतते रहना चाहेंगे। हम निश्चित रूप से राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा- राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी चल रही है। हम अभ्यास सत्र के दौरान अपने खेल के कुछ विशेष पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमारा ध्यान एफआईएच हॉकी प्रो लीग में हुई गलतियों से सीखने पर है।
विज्ञापन

इस ड्रैग-फ्लिकर ने कहा कि गेंद को गोल पोस्ट के पास ले जाकर उसे सफलतापूर्वक गोल में बदलना और रक्षापंक्ति की खामी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन टीम इन दोनों पहलुओं पर लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम लगातार अभ्यास मैच खेल रहे हैं। मुख्य टीम शिविर में शामिल अन्य खिलाड़ियों की टीम के खिलाफ खेल रही है। इन अभ्यास मैचों से हमें मैदान में आपसी समन्वय सुधारने में मदद मिली है। इससे हमें अपनी रणनीतियों को परखने का मौका भी मिल रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed