{"_id":"62a477ed5be9b62f86447887","slug":"colombian-cyclist-disqualified-for-punching-another-cyclist-during-cycle-race-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साइकिल रेस के दौरान एथलीट ने दूसरे खिलाड़ी को मारा मुक्का, डिस्क्वालिफाई हुए, देखें वीडियो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
VIDEO: साइकिल रेस के दौरान एथलीट ने दूसरे खिलाड़ी को मारा मुक्का, डिस्क्वालिफाई हुए, देखें वीडियो
Sat, 11 Jun 2022 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:39 PM IST
सार
मोलानो ने कहा- फिनिश लाइन तक जल्दी पहुंचने के चक्कर में हीट ऑफ द मोमेंट यह घटना घटी। मुझे पता है कि मैंने गलती की। मैं समझता हूं कि मुझे क्यों डिस्क्वालिफाई किया गया है।
विज्ञापन
एक साइकिलिस्ट ने दूसरे साइकिलिस्ट को मुक्का मारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साइकिल रेस के दौरान उस वक्त एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक एथलीट ने दूसरे एथलीट को रेस के दौरान मुक्का मारा। फिर रेस खत्म होने के बाद भी उस एथलीट ने दूसरे खिलाड़ी को थप्पड़ जड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बाद में आरोपी एथलीट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, कोलंबियाई साइकिलिस्ट जुआन सेबेस्टियन मोलानो पर साथी खिलाड़ी की पिटाई करने का आरोप है। शुक्रवार को क्राइटेरियम डू डूफिन के छठे स्टेज के रेस के दौरान मोलानो ने दूसरे एथलीट फ्रांस के ह्यूगो पेज को मुक्का मारा। यूएई टीम से रेस करने वाले मोलानो पेज को मुक्का मारने से पहले कुछ कहते हुए भी दिख रहे हैं। घटना के बाद, मोलानो ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इससे सीख मिली है।
#Dauphine 😔😔😔 pic.twitter.com/ZQLTFSgC7J
— Marcelo La Gattina (@MLaGattina) June 10, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
मोलानो ने कहा- फिनिश लाइन तक जल्दी पहुंचने के चक्कर में हीट ऑफ द मोमेंट यह घटना घटी। मुझे पता है कि मैंने गलती की। मैं समझता हूं कि मुझे क्यों डिस्क्वालिफाई किया गया है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे इसका पछतावा है और मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा।
27 वर्षीय मोलानो ने कहा कि पेज जो इंटरमार्चे टीम का हिस्सा थे, खतरनाक तरीके से साइकिलिंग कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने हाथापाई की। अपनी-अपनी टीम की बसों तक पहुंचने के बाद भी मोलानो ने पेज को थप्पड़ जड़ा। हालांकि, दोनों में से कोई रेस जीतने में नाकाम रहा। फ्रेंचमैन वैलेन्टिन फेरॉन ने क्राइटेरियम डू डूपाइन के छठे चरण में जीत हासिल की।
En sjælden løbetur gav pludselig afkast. Juan Molano fra UAE slår Hugo Page efter målstregen på dagens etape af Critérium du Dauphiné. Nu er Molano blevet smidt ud af løbet. Mere her: https://t.co/d6fvLaY3SV… @jacobqvirin pic.twitter.com/ORP7APpd2U
— Oliver Kristensen (@OliverKristens4) June 10, 2022
फेरॉन के हमवतन पियरे रोलैंड और वॉरेन बरगुइल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जंबो टीम के लिए साइकिलिंग करने वाले बेल्जियम के वाउट वैन एर्ट ने सातवें और निर्णायक चरण से पहले अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। सातवें चरण की रेसिंग 11 जून को होगी। रेस में फिलहाल दो चरण बचे हैं।