फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   China shuttler Huang gets marriage proposal from teammate after winning Olympic Gold, Watch Video

Olympics Video: ओलंपिक में प्यार का इजहार! स्वर्ण जीतने वाली हुआंग को मैच के बाद साथी खिलाड़ी ने किया प्रपोज

Sat, 03 Aug 2024 10:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Aug 2024 10:40 AM IST
सार

हुआंग ने कहा कि वह पेरिस में सगाई की अंगूठी की उम्मीद नहीं कर रही थी और वह पूरी तरह से खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं।

विज्ञापन
China shuttler Huang gets marriage proposal from teammate after winning Olympic Gold, Watch Video
हुआंग को प्रपोज करते ली - फोटो : Twitter

विस्तार

चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, उनके लिए खुशी वहीं तक सीमित नहीं रही। स्वर्ण जीतते ही उन्हें एक साथी खिलाड़ी ने प्रपोज कर दिया। शादी के प्रस्ताव को हुआंग ठुकरा नहीं सकीं। पेरिस ओलंपिक में प्यार के इजहार का यह पहला मामला सामने आया है। इसका क्यूट सा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, हुआंग ने झेंग सी वेई के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना युन को 21-8 21-11 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने गले में स्वर्ण पदक पहने हुआंग चीन की बैडमिंटन टीम के एक अन्य साथी ली युचेन से मिलने पहुंचीं। ली ने पहले उन्हें गुलदस्ता दिया और फिर घुटने के बल बैठकर हुआंग को प्रपोज किया। यह देखकर हुआंग भावुक हो गईं। हालांकि, उन्होंने शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

'सगाई की अंगूठी से हैरान'
हुआंग ने कहा कि वह पेरिस में सगाई की अंगूठी की उम्मीद नहीं कर रही थी और वह पूरी तरह से खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं। हुआंग ने मैच के बाद कहा, 'यह प्रपोजल मेरे लिए हैरानी भरा था क्योंकि मैं खेलों की तैयारियों में जुटी थी। मैं ओलंपिक चैम्पियन हूं और मुझे शादी का प्रस्ताव मिला जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। 

हुआंग ने कहा, 'मैं फिलहाल अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर सकती, जिससे मैं गुजर रही हूं, क्योंकि मैं बहुत बहुत खुश हूं। भावुक भी हुई क्योंकि हां कहा था। स्वर्ण पदक हासिल करना हमारे सफर का सम्मान है। मैं प्रपोजल से हैरान थी। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि हम कैसे जश्न मनाएंगे।

युचेन और उनके युगल साथी ओयू जुआन यी ने पुरुष युगल स्पर्धा में भाग लिया। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता युचेन और जुआन मुशअकिल ड्रॉ के बाद ग्रुप चरण से बाहर निकलने मे नाकाम रहे। हुआंग और झेंग सी वेई ने पेरिस खेलों में बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शुक्रवार को किम वोन हो और जियोंग ना यून के खिलाफ शुरू से अंत तक दबदबा बनाया। उन्हें कोरियाई जोड़ी को 21-8, 21-11 से हराने में सिर्फ 41 मिनट लगे।

27 वर्षीय झेंग ने पुष्टि की कि पेरिस ओलंपिक खेलों में उनकी अंतिम उपस्थिति होगी। झेंग ने अपने परिवार के साथ ओलंपिक की यात्रा की थी और स्वर्ण पर कब्जा कर उन्होंने इस सफर को और खुशनुमा बना दिया। झेंग ने कहा- मुझे लगता है कि यह मेरा आखिरी ओलंपिक हो सकता है, और मैं इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहता था क्योंकि परिवार की उपस्थिति वास्तव में मुझे बहुत ताकत देती है। हमारे परिवार के अलावा, आयोजन स्थल पर बहुत सारे फैंस और दोस्त थे। उन्होंने हमें जो समर्थन दिया, वह हमारी कल्पना से कहीं अधिक था। इसलिए मैं उनका बहुत, बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed