फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Brij Bhushan Sharan Singh indicates he won't go down without a fight

WFI Controversy: बृजभूषण सिंह ने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए, खुद को बेगुनाह साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे

Thu, 27 Apr 2023 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित स्टार पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh indicates he won't go down without a fight
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के खिलाफ पूरी लड़ाई के संकेत दिए हैं। वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। उनके ऊपर भारत के शीर्ष पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक वीडियो संदेश में बीजेपी सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र किए बिना संकेत दिया कि जब तक उनके पास लड़ने की ताकत है तब तक वह हार नहीं मानेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो में कहा "दोस्तों, जिस दिन मैं अपने जीवन पर विचार करूंगा कि मैंने क्या पाया या क्या खोया, जिस दिन मुझे लगेगा कि मुझमें लड़ने की ताकत नहीं है, जिस दिन मैं खुद को असहाय महसूस करूंगा, मैं उस तरह का जीवन नहीं जीना चाहूंगा। ऐसा जीवन जीने की बजाय, मैं चाहता हूं कि मौत मुझे गले लगाए।"
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित स्टार पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बृजभूषण शरण सिंह पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए सरकार ने एक निरीक्षण समिति का गठन किया था। इसके बाद पहलवानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। इसके तीन महीने बाद भी जांच समिति की रिपोर्ट नहीं सामने आई और पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है।

खेल मंत्रालय ने छह सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है। समिति ने पांच अप्रैल को ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन इसे लेकर कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। समिति की सदस्य रही बबीता फोगाट ने रिपोर्ट को लेकर अपनी असहमति जाहिर की है और राधिका श्रीमन पर रिपोर्ट छीनने और बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। पहलवानों का प्रदर्शन जारी है और उन्हें राजनेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। धीरे-धीरे प्रदर्शन बड़ा हो रहा है और बृजभूषण सिंह पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, उन्होंने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed