फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing legend Mike Tyson spotted in wheelchair in miami see photos

Mike Tyson Photos: मियामी में व्हीलचेयर पर दिखे माइक टायसन, कभी इनके मुक्कों से काल की तरह डरते थे विरोधी

Thu, 18 Aug 2022 07:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 07:26 PM IST
सार

माइक टायसन पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और अब उनके लिए चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी वजह से वो अब व्हीलचेयर के सहारे आते-जाते हैं। इस बीच मियामी में उनकी तस्वीर सामने आई।
 

विज्ञापन
Boxing legend Mike Tyson spotted in wheelchair in miami see photos
माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्सिंग की दुनिया के महान खिलाड़ी माइक टायसन अब व्हीलचेयर के सहारे चलने के लिए मजबूर हो चुके हैं। माइक टायसन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो मियामी एयरपोर्ट से ली गई हैं। इन तस्वीरों में टायसन व्हीलचेयर में बैटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका गार्ड उन्हें लेकर जा रहा है। उनकी तस्वीरें देखकर साफ पता चल रहा है कि टाइसन की सेहत ठीक नहीं है। माइक टायसन पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इससे पहले न्यूयॉर्क में उन्हें छड़ी के सहार चलते हुए भी देखा गया था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माइक टायसन साइटिका से जूझ रहे हैं और वो व्हील चेयर के सहारे चल रहे हैं, ताकि उनकी चोटिल पीठ पर कम से कम दबाव पड़े। हालांकि रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि माइक टायसन को कोई बड़ी चोट नहीं है और उनके लिए कोई चिंता की बात नहीं है। टायसन जैसे एथलीट के लिए ऐसी चोट बहुत ही साधारण है। हालांकि, माइक टायसन ने कुछ दिन पहले ही एक पॉडकास्ट में कहा था कि वो धीरे-धीरे अपने अंतिम समय के करीब पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


Image

अपनी मौत को लेकर क्या बोले थे टायसन
माइक टायसन ने पॉडकास्ट में कहा था "निश्तित रूप से एक दिन हम सभी को मरना है। जब मैं शीशे में देखता हूं तो मुझे अपने चेहरे पर छोटे-छोटे गड्ढे दिखाई देते हैं। मैं कहता हूं, वाह, मेरा अंतिम समय नजदीक आ रहा है। यह बहुत करीब है।" 56 साल के टायसन पूरी दुनिया में महान बॉक्सर के रूप में मशहूर हैं। अपने समय पर उन्होंने कई लड़ाइयां जीतीं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने लंबे समय तक बॉक्सिंग की दुनिया में राज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ हार के बाद उन्होंने बॉक्सिंग को अलविदा कह दिया था। हालांकि, 2020 में टायसन ने रिंग में वापसी की और एक मैच खेला। इसे ड्रॉ करार दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed