{"_id":"578e3c534f1c1b1c7fc4b654","slug":"boxer-amir-khan-warns-vijender-be-careful-what-you-wish-for-kid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBO में जीत के जश्न में डूबे विजेंद्र को बॉक्सर आमिर खान ने बताया बच्चा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
WBO में जीत के जश्न में डूबे विजेंद्र को बॉक्सर आमिर खान ने बताया बच्चा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने शनिवार को वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन (WBO) में खिताब जीतकर इतिहास रच डाला। इस जीत के साथ ही विजेंद्र ने ‘एशिया पेसेफिक सुपर मिडिलवेट टाइटल’ अपने नाम किया था। इस मौके पर पेशेवर बॉक्सर आमिर खान ने विजेंद्र को बधाई तो दी, लेकिन धमकी भरे अंदाज में।
अपने ट्वीट में आमिर खान ने विजेंद्र को चेतावनी दी कि वह जो चाहते हैं उसके नतीजे खतरनाक हो सकते हैं। दरअसल, विजेंद्र सिंह के स्पॉन्सर चाहते हैं कि आने वाले वक्त में विजेंद्र सिंह और आमिर खान की फाइट हो। आमिर का ताजा ट्वीट इसी संदर्भ में है। हालांकि, आमिर के साथ मुकाबले के बारे में विजेंद्र सिंह पहले ही राय व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा, ‘मेरी और आमिर की वेट कैटेगरी अलग है। फाइट करने के लिए या तो उन्हें वजन बढ़ाना होगा या फिर मुझे वजन घटाना होगा।'

कौन हैं आमिर खान?
29 साल के आमिर खान का पूरा नाम आमिर इकबाल खान है। वह पाकिस्तान के साथ ब्रिटेन के भी नागरिक हैं। उन्होंने 35 फाइट लड़ी हैं, जिनमें से 31 में जीत दर्ज की है।
Congratulations to @boxervijender on the win. Careful what you wish for kid! https://t.co/HUwvjMeQCL
— Amir Khan (@amirkingkhan) July 18, 2016