फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bajrang Punia will prepare for the Commonwealth Games in America, will leave on Sunday

Bajrang Punia: बजरंग अमेरिका में करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां, रविवार को होंगे रवाना

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
सार

बजरंग ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सम्मान समारोह के दौरान वर्चुअल बातचीत में कहा कि अगर स्थगित किए गए एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप के बीच कम से कम एक महीने का अंतर होता है तो वह अगले साल इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Bajrang Punia will prepare for the Commonwealth Games in America, will leave on Sunday
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को अमेरिका रवाना होंगे।  विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता ने कहा कि जब वह बाहर अभ्यास करते हैं तो उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर साथी मिल जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं मिशिगन विश्वविद्यालय में अभ्यास करूंगा। कई शीर्ष पहलवान वहां अभ्यास करते हैं। जैसे मैं 70 किग्रा में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी (एर्नाजर अकमातालिव, किर्गिस्तान) के साथ अभ्यास करूंगा। ओलंपिक में 86 किग्रा का पदक विजेता भी वहां होगा। इसलिए मुझे वहां अभ्यास करना पसंद है।’
विज्ञापन


बजरंग ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सम्मान समारोह के दौरान वर्चुअल बातचीत में कहा कि अगर स्थगित किए गए एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप के बीच कम से कम एक महीने का अंतर होता है तो वह अगले साल इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण एशियाई खेल 2022 को स्थगित कर दिया गया था और आयोजकों ने अभी तक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। विश्व चैंपियनशिप सितंबर 2023 में रूस में होगी और वह ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed