{"_id":"5c21005abdec2256f65201f9","slug":"venkaiah-naidu-appreciates-pv-sindhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप राष्ट्रपति ने स्टार शटलर पीवी सिंधू की तारीफ की","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
उप राष्ट्रपति ने स्टार शटलर पीवी सिंधू की तारीफ की
Mon, 24 Dec 2018 09:20 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि हर बच्चे को शुरूआती दिनों से ही कोई खेल खेलना चाहिए और खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और उसके परिवार से मुलाकात के बाद यह बात कही।
विज्ञापन
नायडू ने सिंधू को बैडमिंटन विश्व सीरिज फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सिंधू ने हम सभी को गौरवान्वित किया है । युवाओं को उसके जुनून, प्रतिबद्धता और परिश्रम से सीख लेनी चाहिए।'
विज्ञापन