फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Ultimate aim is to win gold at Tokyo Olympics PV Sindhu

पीवी सिंधु ने कहा, अब सिर्फ टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतना ही लक्ष्य

Thu, 10 Oct 2019 07:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
Ultimate aim is to win gold at Tokyo Olympics PV Sindhu
पी. वी. सिंधु - फोटो : Social media

भारत की पहली विश्व बैडमिंटन चैम्पियन पी वी सिंधू ने बुधवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी । केरल सरकार और प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा किए गए सम्मान समारोह से इतर सिंधू ने कहा कि, आगामी डेनमार्क ओपन और पेरिस ओपन ओलंपिक के क्वालीफायर की तरह होंगे । उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण जीतना है, लेकिन यह आसान नहीं होगा । मुझे और मेहनत करनी होगी । ओलंपिक से पहले डेनमार्क ओपन और पेरिस ओपन है, जो ओलंपिक क्वालीफायर की तरह होंगे । 

विज्ञापन


सिंधू ने कहा  कि जीत और हार खेल का हिस्सा है । कई बार आप जीतते हैं तो कई बार हारते हैं । मैने अपनी गलतियों से सबक सीखा है और डेनमार्क ओपन में अच्छा प्रदर्शन करूंगी । रियो ओलंपिक 2016 में वह स्पेन की कैरोलिना मारिन से फाइनल हार गई थी । सिंधू ने इससे पहले पद्मनाभन मंदिर में पूजा अर्चना की । प्रदेश ओलंपिक संघ ने उन्हें दस लाख रुपये का चेक दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed