{"_id":"6160f7328ebc3e056874d8e4","slug":"uber-and-thomas-cup-the-focus-will-be-on-saina-nehwal-chirag-shetty-and-satwik-rankireddy-in-the-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबरे व थॉमस कप : एक सप्ताह तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में साइना और चिराग-सात्विक पर रहेगा दारोमदार, 16 देश ले रहे भाग","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
उबरे व थॉमस कप : एक सप्ताह तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में साइना और चिराग-सात्विक पर रहेगा दारोमदार, 16 देश ले रहे भाग
Sat, 09 Oct 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहूस (डेनमार्क)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहूस (डेनमार्क)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:28 AM IST
सार
एक सप्ताह तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में पांच महाद्वीपों के 16 देश भाग लेंगे। महिला टीम को उबेर कप के ग्रुप बी में थाईलैंड, स्पेन और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। साइना एंड कंपनी स्पेन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। लेकिन इस बार उसे ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू की कमी खलेगी।
विज्ञापन
saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुदीरमन कप के लचर प्रदर्शन को भुलाकर भारत अब शनिवार से शुरू होने वाले थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना नेहवाल और चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।
विज्ञापन
16 देश भाग लेंगे एक सप्ताह तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में
एक सप्ताह तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में पांच महाद्वीपों के 16 देश भाग लेंगे। महिला टीम को उबेर कप के ग्रुप बी में थाईलैंड, स्पेन और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। साइना एंड कंपनी स्पेन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
2 बार कांस्य (2014, 16) पदक जीत चुकी है महिला टीम उबेर कप में
टीम ने 2014 और 2016 में कांस्य पदक जीता था लेकिन इस बार उसे ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू की कमी खलेगी। उन्हाेंने टोक्यो खेलों के बाद विश्राम करने का निर्णय किया था।
विज्ञापन
सुदीरमन कप के लचर प्रदर्शन को भुलाकर भारत की महिला और पुरुष टीमें करना चाहेंगी बेहतर प्रदर्शन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना पर भारतीय दारोमदार टिका रहेगा। युवा मालविका बंसोद, अदिति भट्ट और तसनीम मीर भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। उन पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा तनीषा क्रैस्टो और रुतुपर्णा पांडा व गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली जैसी युवा खिलाड़ियों का मार्ग निर्देशन करने की भी जिम्मेदारी होगी।
11 साल में पहली बार नॉकआउट में पहुंचना चाहेगी पुरुष टीम
पुरुष टीम की निगाह नॉकआउट में जगह बनाने पर है। टीम 11 वर्षों में थामस कप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई है। भारतीय टीम को ग्रुप सी में चीन, नीदरलैंड और ताहिती के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। दस सदस्यीय टीम में चार एकल खिलाड़ी और तीन युगल जोड़ियां हैं। एकल में बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा और किरण जॉर्ज जबकि युगल में चिराग और सात्विक की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी, ध्रुव कपिला व एमआर अर्जुन और कृष्ण प्रसाद व विष्णु वर्धन चुनौती पेश करेंगे।
‘ड्रॉ को देखते हुए भारत को क्वार्टर फाइनल तक तो पहुंचना चाहिए। इसके बाद पदक जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। हमारे पास मौका है।’ - चिराग शेट्टी