{"_id":"59a45d4d4f1c1bc8018b45fd","slug":"tv-shouldn-t-dictate-scheduling-says-vimal-kumar-saina-nehwal-s-coach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयोजकों पर भड़के कोच विमल कुमार, कहा- इस वजह से सेमीफाइनल में हारी सायना ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
आयोजकों पर भड़के कोच विमल कुमार, कहा- इस वजह से सेमीफाइनल में हारी सायना
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू और सायना नेहवाल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लास्गो में आयोजित वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के सेमीफाइनल में दो भारतीय महिलाएं पहुंची थीं। ऐसे में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को जापान की ओकुहारा के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओकुहारा ने ही फाइनल में भारत की पीवी सिंधू को रोमांचक मुकाबले में मात देकर उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया। पांच महीने पहले साइना ने ओकुहारा को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मात दी थी।
विज्ञापन
सायना के कोच विमल कुमार ने कहा, पर्याप्त आराम न मिलने का असर भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के सेमी फाइनल प्रदर्शन पर पड़ा। पूर्व खिलाड़ी और जाने-माने कोच विमल कुमार ने कहा है कि ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाओं में मैचों का निर्धारण टीवी प्रसारण की सहूलियत को देखकर नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारत को ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली साइना पिछली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीतने में सफल रहीं थी। घुटने की चोट से उबरकर वापसी करने वालीं भारतीय स्टार को ग्लासगो में हुई विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जापान की नोजूमी ओकुहारा से पराजय के बाद इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कोच विमल कुमार ने साइना की हार की वजह मैचों के आयोजन के खराब कार्यक्रम को ठहराया है।
विज्ञापन
ग्लासगो से हुई बातचीत में भारत के पूर्व चीफ कोच विमल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम टीवी शेड्यूलिंग के हिसाब से तय नहीं होने चाहिएं। इसके लिए तकनीकी अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी खिलाड़ी को मैच से पहले पर्याप्त आराम मिले। यह एक बड़ा मुद्दा है और इसे अधिकारियों के समक्ष उठाए जाने की जरूरत है।
चेन लोंग और श्रीकांत पर भी पड़ा असर
pv sindhu
विमल कुमार ने कहा कि चीन के चेन लोंग और भारतीय किदांबी श्रीकांत के साथ भी ऐसा हुआ। उन्हें भी अगले दिन इसी तरह सुबह के सत्र में खेलना पड़ा। यह विश्व चैंपियनशिप है। इसे किसी अन्य टूर्नामेंट की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कार्यक्रम का समय परफेक्ट होना बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने जापान के ओकुहारा के खेल की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि साइना का ओकुहारा के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। पहला गेम उन्होंने जीत भी लिया था। साइना हमेशा प्रतिद्वंद्वी को थका देती हैं और फिर पलटवार करती हैं लेकिन साइना को ओकुहारा की तरह मैच से पहले रिकवरी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया लेकिन मैं ओवरऑल साइना के प्रदर्शन से खुश हूं।
सिंधू और ओकुहारा का फाइनल क्लासिक
पीवी सिंधू
- फोटो : pti
कोच विमल कुमार ने पीवी सिंधू और जापान की ओकुहारा के बीच हुए फाइनल को क्लासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हारा हुआ नहीं कहा जाना चाहिए। सिंधू पहला गेम जीत सकती थीं लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि सिंधू हो या साइना दोनों ने दिखाया है कि वे दुनिया की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बस फर्क यह है कि ओकुहारा सही समय पर फॉर्म में आ गईं।