फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   TV shouldn't dictate scheduling says Vimal Kumar Saina Nehwal's Coach

आयोजकों पर भड़के कोच विमल कुमार, कहा- इस वजह से सेमीफाइनल में हारी सायना

Mon, 28 Aug 2017 11:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 28 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
TV shouldn't dictate scheduling says  Vimal Kumar Saina Nehwal's Coach
पीवी सिंधू और सायना नेहवाल - फोटो : twitter

ग्लास्गो में आयोजित वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के सेमीफाइनल में दो भारतीय महिलाएं पहुंची थीं। ऐसे में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को जापान की ओकुहारा के सामने हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओकुहारा ने ही फाइनल में भारत की पीवी सिंधू को रोमांचक मुकाबले में  मात देकर उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया। पांच महीने पहले साइना ने ओकुहारा को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में  मात दी थी।  

विज्ञापन


सायना के कोच विमल कुमार ने कहा, पर्याप्त आराम न मिलने का असर भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के सेमी फाइनल प्रदर्शन पर पड़ा। पूर्व खिलाड़ी और जाने-माने कोच विमल कुमार ने कहा है कि ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी स्पर्धाओं में मैचों का निर्धारण टीवी प्रसारण की सहूलियत को देखकर नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


भारत को ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली साइना पिछली बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीतने में सफल रहीं थी। घुटने की चोट से उबरकर वापसी करने वालीं भारतीय स्टार को ग्लासगो में हुई विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जापान की नोजूमी ओकुहारा से पराजय के बाद इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कोच विमल कुमार ने साइना की हार की वजह मैचों के आयोजन के खराब कार्यक्रम को ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लासगो से हुई बातचीत में भारत के पूर्व चीफ कोच विमल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम टीवी शेड्यूलिंग के हिसाब से तय नहीं होने चाहिएं। इसके लिए तकनीकी अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी खिलाड़ी को मैच से पहले पर्याप्त आराम मिले। यह एक बड़ा मुद्दा है और इसे अधिकारियों के समक्ष उठाए जाने की जरूरत है। 
 

चेन लोंग और श्रीकांत पर भी पड़ा असर  

TV shouldn't dictate scheduling says  Vimal Kumar Saina Nehwal's Coach
pv sindhu
विमल कुमार ने कहा कि चीन के चेन लोंग और भारतीय किदांबी श्रीकांत के साथ भी ऐसा हुआ। उन्हें भी अगले दिन इसी तरह सुबह के सत्र में खेलना पड़ा। यह विश्व चैंपियनशिप है। इसे किसी अन्य टूर्नामेंट की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कार्यक्रम का समय परफेक्ट होना बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने जापान के ओकुहारा के खेल की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि साइना का ओकुहारा के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। पहला गेम उन्होंने जीत भी लिया था। साइना हमेशा प्रतिद्वंद्वी को थका देती हैं और फिर पलटवार करती हैं लेकिन साइना को ओकुहारा की तरह मैच से पहले रिकवरी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया लेकिन मैं ओवरऑल साइना के प्रदर्शन से खुश हूं। 

सिंधू और ओकुहारा का फाइनल क्लासिक

TV shouldn't dictate scheduling says  Vimal Kumar Saina Nehwal's Coach
पीवी सिंधू - फोटो : pti
कोच विमल कुमार ने पीवी सिंधू और जापान की ओकुहारा के बीच हुए फाइनल को क्लासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हारा हुआ नहीं कहा जाना चाहिए। सिंधू पहला गेम जीत सकती थीं लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि सिंधू हो या साइना दोनों ने दिखाया है कि वे दुनिया की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बस फर्क यह है कि ओकुहारा सही समय पर फॉर्म में आ गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed