Thomas Cup 2021: भारतीय पुरुष खिलाड़ियों का शानदार आगाज, पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से हराया
भारतीय दल ने थॉमस कप 2021 में शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ग्रुप सी के शुरुआती मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय दल ने थॉमस कप 2021 में शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ग्रुप सी के शुरुआती मुकाबले में नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
भारत की तरफ से सबसे पहले पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शुरुआत की। उन्होंने एकल स्पर्धा में जोरन क्वीकल को 21-12, 21-14 से हराया। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी ने रुबेन जिले और टीएस वैन डरलेक की जोड़ी को 21-19, 21-12 से पटखनी दी।
शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 मजबूत बढ़ा बना ली। इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले स्टार शटलर बी साई प्रणीत ने एकल मुकाबले में रोबिन मेसमन को महज 27 मिनट के अंदर 21-4, 21-12 से हराया। प्रणीत की जीत के साथ भारत ने 3-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद युगल मुकाबले में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने मिलकर एंडी बुइक और ब्रायन वासिंक की जोड़ी को 21-12, 21-13 से हराया।
𝐂𝐋𝐄𝐀𝐍 𝐅𝐈𝐍𝐈𝐒𝐇 👊🏻🔥
— BAI Media (@BAI_Media) October 11, 2021
🇮🇳 men put up dominating show to clinch 5️⃣-0️⃣ win against 🇳🇱 in the opening tie of #ThomasCup2020 yesterday night. Checkout the final scores ⬇️#ThomasUberCup2020#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/H0v0Cw2lw3
दिन के आखिरी मुकाबले में समीर वर्मा ने एकल स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए गिज्स दूइज्स को 21-6, 21-11 से हराकर। भारत ने इसके साथ ही सभी मुकाबले जीतकर नीदरलैंड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
भारत का अब अगला मुकाबला ताहिती से मंगलवार को होगा। जबकि महिलाओं के उबेर कप में भारतीय टीम स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।