फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Open 2021 Kidambi srikanth and saina nehwal advanced into the round two after a comfortable win

Thailand Open 2021: किदांबी और साइना दूसरे दौर में, सौरभ और प्रणॉय हारकर बाहर

Wed, 13 Jan 2021 07:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Thailand Open 2021 Kidambi srikanth and saina nehwal advanced into the round two after a comfortable win
किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने महामारी के खतरे और अनियमितताओं के बीच बुधवार को थाईलैंड ओपन में पहले दौरा का मुकाबला जीत लिया। बैंकॉक में मंगलवार से शुरू हुए थाईलैंड ओपन के पहले दौर में उन्होंने मलयेशिया की खिलाड़ी किसोना सेल्वादुरे को सीधे सेटों में 21-15, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं पुरुषों में एचएस प्रणॉय को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों 21-13, 14-21 और 8-21 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के साथ ही प्रणॉय टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए।

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भारत के शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंच गए। पूर्व नंबर एक बैडमिंटन स्टार ने हमवतन सौरभ वर्मा को 21-12, 21-11 के अंतर से आसान मात दी, इससे पहले आज दिन के अन्य मुकाबले में भारत के पारूपल्ली कश्यप ने फिटनेस कारणों से मैच अधूरा छोड़ दिया। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन कश्यप उस समय तीसरे गेम में 8-14 से पीछे थे जब उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया। वह कनाडा के जासन एंथोनी हो शू से पहला गेम 9-21 से हार चुके थे, लेकिन दूसरे गेम में 21-13 से वापसी की।

विज्ञापन
 
 

पुरूष युगल में सात्विक साईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए कोरिया के किम जि जुंग और ली योंग डाए को 19-21, 21-16, 21-14 से हराया। वहीं अर्जुन एम रामचंद्रन और ध्रुव कपिला को मलेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यि ने 13-21, 21-8, 24-22 से मात दी। मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और सुमीत रेड्डी बी भी पहले दौर में चुंग मैन तांग और योंग सुएत से 20-22, 17-21 से हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed