{"_id":"5d42d2228ebc3e6d10748c70","slug":"thailand-open-2019-saina-nehwal-and-kidambi-srikanth-crash-out-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड ओपन: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत बाहर, साई प्रणीत क्वार्टरफाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थाईलैंड ओपन: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत बाहर, साई प्रणीत क्वार्टरफाइनल में
Fri, 02 Aug 2019 07:55 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
साइना और किदांबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत को गुरूवार को यहां थाईलैंड ओपन के अपने मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि बी साई प्रणीत ने पुरूष एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
साइना को जापान की गैर वरीय सयाका ताकाहाशी से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीकांत को स्थानीय खिलाड़ी खोसित फेतप्रदब ने मात दी।
इससे सातवीं वरीय साइना का कोर्ट पर वापसी का सफर बहुत जल्दी समाप्त हो गया जिन्होंने करीब दो महीने बाद वापसी की थी। वह बढ़त का फायदा उठाने में सफल नहीं रहीं और 48 मिनट तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में ताकाहाशी से 21-16, 11-21, 14-21 से पराजित हो गईं।
विज्ञापन
ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु की अनुपस्थिति में साइना के हारने से भारत का इस टूर्नमेंट के महिला एकल में अभियान समाप्त हो गया। साइना ने चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और पिछले हफ्ते जापान से हटने का फैसला किया था।
विज्ञापन
श्रीकांत को खोसित के खिलाफ 21-11, 16-21, 12-21 से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन अगले दोनों गेम में वह कुछ खास नहीं कर सके और हारकर बाहर हो गए।
पिछले हफ्ते जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे साई प्रणीत ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखते हुए हमवतन शुभंकर डे पर 21-18 21-19 से आसान जीत दर्ज की और अंतिम आठ में जगह सुनिश्चित की। अब साई प्रणीत का सामना अगले दौर में जापान के सातवें वरीय कांता सुनेयामा से होगा।
भारत के लिए पुरुष युगल स्पर्धा में अच्छी खबर रही जिसमें सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फजर अलफियां और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी पर सीधे गेम में 21-17, 21-19 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी का सामना अब शुक्रवार को कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए की क्वॉलिफायर जोड़ी से होगा।