{"_id":"5ba7a755867a557ff747ea33","slug":"sinisuka-ginting-won-china-open-2018-title-to-defeat-japans-kento-momota","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिंटिंग ने जीता चीन ओपन का खिताब, मोमोतो को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
गिंटिंग ने जीता चीन ओपन का खिताब, मोमोतो को दी करारी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
Anthony Sinisuka Ginting
इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग ने रविवार को जापान के केंटो मोमोता को हराकर चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विश्व में 13वें नंबर के गिंटिंग ने तीसरी वरीयता प्राप्त मोमोता को 23-21, 21-19 से हराया। मोमोता ने पिछले सप्ताह जापान ओपन का खिताब जीता था और उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
स्पेन की कारोलिना मारिन ने चीन की चेन युफेई को 47 मिनट में 21-18, 21-13 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता।