फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सानिया-सायना को पछाड़ सिंधू बनीं भारत की सबसे रईस महिला खिलाड़ी 

Tue, 27 Sep 2016 11:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sindhu become richest Indian Women player
पीवी सिंधू - फोटो : getty
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के लिए सफलता का स्वर्णिम दौर अभी जारी है। ओलंपिक पदक ने सिंधू की किस्मत पूरी तरह पलट दी है। रियो में रजत पदक जीतने के बाद सिंधू की एक कंपनी के साथ 50 करोड़ रुपये का करार किया है। वह युवा खिलाड़ी हैं इस कारण विज्ञापन जगत को सिंधू में एक बड़ा ब्रैंड एम्बेस्डर नजर आ रहा है।

 
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार सिंधू ने बेसलाइन वेंचर्स नाम की कंपनी के साथ एक बड़ी डील साइन की है। अब यह कंपनी सिंधू के ब्रैंड प्रोफाइल और लाइसेंसिंग को मैनेज करेगी। कंपनी के डायरेक्टर तुहीन मिश्रा का कहना है कि सिंधू के साथ जो डील हुई है वह  क्रिकेट खिलाड़ियों को छोड़कर देश के अन्य किसी खिलाड़ी के साथ हुई सबसे बड़ी डील है। इसके साथ ही सिंधू सानिया मिर्जा और सइना नेहवाल को पछाड़कर देश की सबसे धनी महिला खिलाड़ी बन गईं हैं।  



 

सानिया-सायना को पछाड़ सिंधू बनीं भारत की सबसे रईस महिला खिलाड़ी 

Sindhu become richest Indian Women player
साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा(फाइल फोटो)
खबर के मुताबिक तकरीबन 16 कंपनियां सिंधू के साथ करार करने के लिए कतार में थीं लेकिन अंततः बेसलाइन वेंचर्स के साथ उनका करार हो गया। इस करार में सबसे खास बात है कि सिंधू नकारात्मक प्रभाव वाले उत्पादों जैसे कि कोला प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करेंगी। इतनी बड़ी डील के बाद बाद भी सिंधू के कदम जमीन पर ही हैं और वह अब भी ज्यादा से ज्यादा समय प्रैक्टिस में गुजारेंगी। वह एक सीमित समय ही विज्ञापनों की शूटिंग में के लिए देंगी। 




 

सानिया-सायना को पछाड़ सिंधू बनीं भारत की सबसे रईस महिला खिलाड़ी 

Sindhu become richest Indian Women player
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू से पहले क्रिकेट नहीं खेलने वाले दो खिलाड़ी ही विज्ञापन जगत में अपनी छाप छोड़ पाए हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल और ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला सानिया मिर्जा विज्ञापन जगत की पसंद रहे हैं। 2015 की फोर्ब्स सेलिब्रिटी लिस्ट के अनुसार साइना को विज्ञापन और खिताब जीत से 16.99 करोड़ रुपये हासिल हुए जबकि सानिया मिर्जा को 13.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। साइना नेहवाल का ईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ 25 करोड़ रुपये का करारा हुआ था। फोर्ब्स की  2015 की भारतीय सेलेब्स की सूची में सानिया 38 वें और सायना 39 वें स्थान पर थीं।  इस नई डील के साथ सिंधू इन दोनों खिलाड़ियों कमाई के मामले में आसानी से पीछे छोड़ देंगी। इससे पहले सिंधू को ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद 13 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में भी मिल चुके हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed