फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sikki and Pranaav win Brazil Open Grand Prix

अब 'गुरु' गोपी की टीम से निकली चैंपियन जोड़ी, जीत लिया खिताब

Tue, 06 Sep 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sikki and Pranaav win Brazil Open Grand Prix
- फोटो : Twitter

'गुरु' गोपीचंद की टीम से एकल खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब युगल जोड़ी भी कमाल दिखाने लगी है। भारत की इस उभरती जोड़ी ने खिताब जीत लिया है। 

विज्ञापन


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा की मिश्रित जोड़ी ने ब्राजील ओपन के रूप में अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीत लिया। गोपींचद की अकादमी में साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और पी कश्यप एकल मुकाबलों में बैडमिंटन की दुनिया में अपना कमाल दिखा चुके हैं। गोपीचंद की अकादमी से ही निकली सिंधू ने पिछले महीने इसी देश में हुए ओलंपिक में महिला एकल में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


फोज डू इगूआकू (ब्राजील) में शीर्ष वरीय भारतीय मिश्रित जोड़ी ने कनाडा के टोबी एनजी और राचेल होंडरिच को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से पराजित कर खिताब जीत लिया। रेड्डी और चोपड़ा को दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ मैच जीतने में 37 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्की रेड्डी ने जीत के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "मेरा और प्रणव जेरी चोपड़ा का यह पहला ग्रां प्री खिताब है। मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने परिवार का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने खर्चे पर मुझे इस दौरे पर भेजा।"

यह भारतीय जोड़ी दुनिया की 65वीं रैंकिंग की जोड़ी है। रेड्डी ने आगे लिखा, "इनके अलावा तान किम हेर, पुलेला गोपीचंद, अरुण विष्णु और सुमिथ रेड्डी का आभार। आपने हर दिन मुझे मजबूत बनाया। मैंने कड़ी मेहनत की लेकिन आपने मुझे प्रोत्साहित किया। आप सभी मेरे प्रेरणास्रोत हो।"
 
 

ब्राजील में इस भारतीय जोड़ी ने बनाया जीत का रिकॉर्ड

Sikki and Pranaav win Brazil Open Grand Prix
हालांकि इसी टूर्नामेंट में पुरुष एकल के फाइनल में भारत के आनंद पवार हार गए। 30 साल के पवार जो इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 75वें नंबर पर हैं, उन्हें खिताबी जंग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के जुल्फादली जुल्कीफी के हाथों 21-18, 11-21, 17-21 हार मिली।

ग्रां. प्री. टूर्नामेंट वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) का एक अहम टूर्नामेंट है जिसे ब्राजील बैडमिंटन कैलेंडर में खास अहमियत प्राप्त है। ऐसा पहली बार है जब ब्राजील ओपन में किसी भारतीय खिलाड़ी ने खिताबी जीत हासिल की है। भारत की यह तीसरी मिश्रित जोड़ी है जिसने कोई ग्रां प्री में खिताबी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed