{"_id":"5d35dce88ebc3e6c926ac5ea","slug":"shlok-ramchandran-wins-double-gold-medal-at-je-wilson-international-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्लोक को दोहरा खिताब, भारत को चार स्वर्ण सहित मिले दस पदक","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
श्लोक को दोहरा खिताब, भारत को चार स्वर्ण सहित मिले दस पदक
Mon, 22 Jul 2019 09:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन-श्लोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर श्लोक रामचंद्रन ने घाना में हुई जेई विल्सन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरीज में दोहरी सफलता हासिल की। भारतीय शटलर ने चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल दस पदक जीते। श्लोक ने पुरुष युगल और मिश्रित युगल के अपने खिताब जीते। शीर्ष वरीयता प्राप्त श्लोक और अर्जुन रामचंद्रन की जोड़ी ने नाईजीरिया के गाडविन ओलोफू और अनुलुवापो जुवोन ओपेयोरी को 21-11, 21-12 से मात दी। इसके बाद श्लोक ने रितुपर्णा पांडा के साथ हमवतन अर्जुन और मनीशा की जोड़ी को 21-19, 21-15 से हराया।
विज्ञापन
महिला युगल में मनीषा और रितुपर्णा ने नाईजीरिया की डोरकास ए और डेबोराह उकेह को 21-11, 21-11 से हराकर खिताब जीता। पुरुष एकल में किरन जॉर्ज अजरबैजान के अदे रिस्के को 25-23, 21-19 से मात देकर चैंपियन बने। दूसरी वरीयता प्राप्त मुग्धा अग्रे को फाइनल में वियतनाम की थि त्रांग के हाथों 10-21, 6-21 से हराकर रजत से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन