{"_id":"68cd60dc2518c7243609429f","slug":"satwiksairaj-rankireddy-and-chirag-shetty-advance-to-the-semifinals-of-the-china-masters-super-750-tournament-2025-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"China Masters: चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विक और चिराग, शियांग-हाओनान की जोड़ी को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
China Masters: चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विक और चिराग, शियांग-हाओनान की जोड़ी को हराया
Fri, 19 Sep 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:25 PM IST
सार
सात्विक-चिराग की पूर्व नंबर एक जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और शिये हाओनान को 21-14, 21-14 से हराया। हाल ही में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य जीतने वाले सात्विक-चिराग हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग की जोड़ी
- फोटो : BAI Media
विस्तार
भारत के स्टार पुरुष युगल खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग की पूर्व नंबर एक जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और शिये हाओनान को 21-14, 21-14 से हराया। हाल ही में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य जीतने वाले सात्विक-चिराग हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे थे।
आरोन-यिक की जोड़ी से हो सकता है सामना
विश्व में फिलहाल नौवें स्थान पर मौजूद सात्विक और चिराग सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी दूसरी वरीयता प्राप्त मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक से भिड़ सकती है। इससे पहले, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू का विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह महिला एकल क्वार्टर फाइनल में इस कोरियाई खिलाड़ी से सीधे गेम में हार गईं।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली 23 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधू की आन के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार थी। वह कोरिया की खिलाड़ी के खिलाफ अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं।